परेशानी

सकरी नदी में बढ़ा जलस्तर, डूबा डायवर्सन क्षतिग्रस्त पुल; आवागमन बंद होने से परेशान ग्रामीण

नालंदा के सकरी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से डायवर्जन क्षतिग्रस्त पुल डूब चुका है। आवागमन बंद होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।  

By : Rani Thakur
सकरी नदी में बढ़ा जलस्तर, डूबा डायवर्सन क्षतिग्रस्त पुल; आवागमन बंद होने से परेशान ग्रामीण

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
राज कुमार विश्वकर्मा/नालंदा:
बिहारशरीफ प्रखंड के मानपुर स्थित दरियापुर के पास सकरी नदी पर बना पुल करीब तीन महीने पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने उस पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नदी में तत्काल डायवर्सन के रूप में छिलका का निर्माण कराया गया था। लेकिन अचानक सकरी नदी में पानी बढ़ने से छिलका भी डूब गया है। इसके बाद मानपुर और आसपास के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल के रास्ते बिहारशरीफ और आसपास के इलाकों के बीच आवागमन होता था। पुल क्षतिग्रस्त होने से पहले यहां से साइकिल, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों का लगातार परिचालन होता था, जिससे यह इलाका काफी गुलजार रहता था। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद फिलहाल लोगों को केवल पैदल आवागमन की अनुमति है, जबकि वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले जो सफर महज चार किलोमीटर में पूरा हो जाता था, अब वैकल्पिक मार्ग से करीब 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि डायवर्सन बनाने में जितनी राशि खर्च की गई, यदि उतनी राशि पुल की मरम्मत में खर्च कर दी जाती तो शायद अब तक पुल से वाहनों का परिचालन शुरू हो गया होता।

पुल की सुरक्षा को देखते हुए मानपुर थाना की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा लोगों को पुल के ऊपर से गुजरने से रोका जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल पर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।

इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सकरी नदी में पिछले एक दिन से लगातार पानी बढ़ रहा है और नदी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। यदि इसी तरह पानी का जलस्तर बढ़ता रहा तो आसपास के गांवों में भी बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है। साथ ही सैकड़ों बीघा में लगी फसल के डूबने और बर्बाद होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कराने और स्थायी आवागमन बहाल करने की मांग की है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।