बाढ़ का खतरा 

पटना में बढ़ा गंगा समेत प्रमुख नदियों का जलस्तर, बिहार के DM-SP को अलर्ट जारी

बिहार में गंगा समेत प्रमुख नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बीच बाढ़ का खतरा और गंभीर हो गया है। 

By : Rani Thakur
पटना में बढ़ा गंगा समेत प्रमुख नदियों का जलस्तर, बिहार के DM-SP को अलर्ट जारी

जलसंसाधन विभाग के मंत्री सह डिप्टी सीएम विजय चौधरी

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार में गंगा समेत प्रमुख नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बीच बाढ़ का खतरा और गंभीर हो गया है। जल संसाधन विभाग की तरफ से गंगा के जलस्तर को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

पटना के गांधी घाट गेज स्थल पर गंगा का जलस्तर 50.51 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से 1.91 मीटर ऊपर है। जलस्तर में बढ़ोतरी की प्रवृत्ति बनी हुई है। गंगा गांधी घाट पर अपने उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) 50.52 मीटर के बेहद करीब पहुंच गई है। पूर्वानुमान के अनुसार यहां गंगा नया उच्चतम जलस्तर बना सकती है।

ऐसे में नदी के प्रवाह क्षेत्र, विशेषकर दियारा इलाकों में दबाव और बढ़ने की आशंका है। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यक ऐहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है।

जलसंसाधन विभाग के मंत्री सह डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने शनिवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पटना के लिए खतरा बढ़ गया है। गंगा गांधी घाट में अपने उच्चतम स्तर को पार कर गई है।

जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया और कहा है की गंगा अपने उच्चतम स्तर को पार कर गई है जो 2016 में उच्चतम स्तर था उसको गंगा ने आज 10:30 बजे दिन में पर कर लिया है। 

उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है हर स्थान पर अधिकारी तैनात है प्रशासन तैनात है और पूरी तरीके से बाहर को लेकर तैयारी की जा रही की जा रही है और हर परिस्थिति में निपटने के लिए प्रशासन और सरकार पूरी तरह तैयार है।

आज बिहार सरकार के द्वारा मंत्रिमंडल उप मंत्री समिति की बड़ी बैठक हुई यह समिति भवन निर्माण के बायलॉज को लेकर बनाई गई है इसमें कई महत्वपूर्ण चर्चाएं हुई कई सुझाव है उन सुझावों को सरकार ने स्वीकार किया है और आगे इस पर काम किया जाएगा। सीबीआई को अब किसी भी कर्मचारी पदाधिकारी पर केस चलाने से पहले राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी इस पर उन्होंने कहा कि यह तो शायद व्यवस्था बिहार में पहले से है।

संबंधित सामग्री

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बाल सुधार गृह (पर्यवेक्षण गृह) में विचाराधीन 16 वर्षीय किशोर रुस्तम राईन की संदेहास्पद मौत का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है।