सावधानी 

सोन नदी के जलस्तर में उफान: डेहरी में बराज से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। कल से ही सोन नदी के पानी में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसको देखते हुए जल संसाधन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन किसानों एवं पशुपालकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। 

By : Rani Thakur
सोन नदी के जलस्तर में उफान: डेहरी में बराज से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव / सासाराम:
खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। कल से ही सोन नदी के पानी में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसको देखते हुए जल संसाधन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन किसानों एवं पशुपालकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। बता दें कि कल जहां दो लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी विभिन्न बराज के माध्यम से सोन नदी में पहुंच गया। जिसके बाद इसके जलस्तर में अचानक वृद्धि हुई है। 

वहीं सोन नदी के बीच में कहीं-कहीं ऊंचा स्थान है। जो बालू का टीला बन गया है। उन जगहों पर कुछ स्थानीय किसान परवल, खीरा आदि मौसमी सब्जी की खेती करते हैं तथा मवेशी भी रखते हैं। उन लोगों को निर्देश दिया गया है कि समय रहते सोन नदी के बीच के ऊंचे स्थान टीला को छोड़ दें क्योंकि पानी के स्तर में कभी भी वृद्धि हो सकती है। 

वहीं दूसरी और सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता अजय कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी भी तरह के पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। जलस्तर पूरी तरह से नियंत्रण में है। नॉर्थ कोयल सहित अन्य जलाशय से दो लाख क्यूसेक पानी पहुंचा था। जिस कारण जल स्तर में वृद्धि हुई है। लेकिन अब फिलहाल स्थिति स्थिर हो गई है। वर्तमान परिवेश में खतरे की कोई बात नहीं है। लेकिन सोन नदी के बीच ऊंचे स्थान पर तथा सोन नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लोग सोन नदी के बीच में कई जगह जो ऊंचा स्थान है। वहां खेती करते हैं, वे लोग नाव के माध्यम से वहां से निकलने लगे हैं। लेकिन अभी भी कई लोग अपनी खेती बचाने तथा मवेशी को लेकर वहीं पर हैं। बता दें की बरसात में सोन नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। अतिरिक्त पानी होने पर उसे सीधे नदी में छोड़ दिया जाता है। फिलहाल इंद्रपुरी के सोन बारात से भी अतिरिक्त पानी को विभिन्न नहरो में भी छोड़ा जा रहा है। 
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।