न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पवन बंधु सिन्हा,बेगूसराय: बेगूसराय में अपराधियों के बेखौफ होने का एक और मामला सामने आया है। जहां शराब और मटन पार्टी के दौरान खुलेआम हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन युवक मटन और शराब की पार्टी करते नजर आ रहे हैं और इसी दौरान दो देसी पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद बखरी थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और वीडियो का सत्यापन कराया। पुलिस के मुताबिक, वीडियो सही पाया गया है और एक युवक की पहचान कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
यह तस्वीरें बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र की हैं, जहां शराब और मटन पार्टी के दौरान हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में तीन युवक एक जगह बैठकर मटन खाते और शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान गाने की धुन पर वीडियो बनाया जा रहा है और युवक हाथों में देसी पिस्टल लेकर उसे लहराते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। बखरी थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का सत्यापन किया और पुलिस के अनुसार वीडियो सही पाया गया। इसके बाद वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई।
पुलिस के मुताबिक, एक युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के बदिया गांव निवासी नरेश यादव के बेटे पिंटू यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जबकि वीडियो में नजर आ रहे अन्य दो युवकों की पहचान की जा रही है।
पुलिस अब आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही जांच इस बात की भी हो रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों हथियार कहां से आए और शराब की व्यवस्था किस तरह की गई।पुलिस आरोपियों के संभावित आपराधिक नेटवर्क और हथियार तथा शराब से जुड़े कनेक्शन की भी जांच कर रही है।शराब और मटन पार्टी के दौरान हथियार लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने वीडियो का सत्यापन किया, जिसमें एक युवक की पहचान हुई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, वीडियो में पहचाने गए पिंटू यादव के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का दावा है कि उसके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं और वह दो बार जेल जा चुका है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का हथियार और शराब की तस्करी से कोई संबंध है या नहीं और मौजूदा घटना का उसके पुराने मामलों से कोई कनेक्शन है या नहीं।गौर करने वाली बात यह है कि बिहार में शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद शराब के साथ पार्टी और हथियारों के प्रदर्शन का यह वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था और शराबबंदी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बेगूसराय में इससे पहले भी हथियार लहराने और शराब पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं, जिन पर पुलिस ने कार्रवाई की है। लेकिन इसके बावजूद इस तरह के वीडियो वायरल होने का सिलसिला थम नहीं रहा है।
फिलहाल बखरी थाना पुलिस नामजद आरोपी पिंटू यादव समेत वीडियो में शामिल अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में बाकी आरोपियों और हथियारों के स्रोत तक कब पहुंचती है।