Bihar News: बारात निकलने से 13 दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी की तैयारी मातम में बदली

शादी से 13 दिन पहले काल का ग्रास बना युवक। दरभंगा के SH-17 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बेंगलुरु में कार्यरत चंद्र किशोर की मौत। फुफेरी बहन की शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा, घर की खुशियां मातम में बदलीं।

By : Anshuman Parashar
Bihar News: बारात निकलने से 13 दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत,  शादी की तैयारी मातम में बदली

न्यूज11 भारत / पटना डेस्क:  दरभंगा-सहरसा स्टेट हाईवे-17 पर स्थित झमटा गांव के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया। शादी के उल्लास में डूबे एक युवा की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के अखतबाड़ा गांव निवासी दशरथ चौपाल के 19 वर्षीय पुत्र चंद्र किशोर चौपाल के रूप में हुई है।

फुफेरी बहन की शादी से लौटते वक्त टूटा काल का कहर

मृतक चंद्र किशोर बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और अपनी आगामी शादी की तैयारियों के लिए हाल ही में गांव लौटा था। बीती रात वह जाले थाना क्षेत्र के मनगर गांव स्थित अपनी फुफेरी बहन की शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात कार्यक्रम से वापस लौटते समय झमटा के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही जाले थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नजदीकी अस्पताल ले गई, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

20 अप्रैल को बजने वाली थी शहनाई, घर में पसरा सन्नाटा

चंद्र किशोर के परिजनों ने बताया कि महज 13 दिन बाद यानी 20 अप्रैल को उसकी अपनी शादी पोखराम हरिपटनियां गांव की एक युवती से होनी थी। घर में विवाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, खुशियों का माहौल था और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था। लेकिन, एक खबर ने इस खुशहाली को मातम में बदल दिया। चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था चंद्र किशोर, जिस पर पूरे परिवार की उम्मीदें टिकी थीं।

मां की चीखों से दहला गांव, पुलिस कार्रवाई में परिजनों का इनकार

युवक की मौत की खबर मिलते ही अखतबाड़ा गांव में कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह जब उसका शव गांव पहुंचा, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। मृतक की मां अपने लाल को याद कर बार-बार बेहोश हो रही हैं, वहीं पिता दशरथ चौपाल सदमे में सुध-बुध खो बैठे हैं। परिजनों ने कानूनी उलझनों से बचने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद सोमवार सुबह गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक होनहार युवक की असमय मौत ने पूरे इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।