दुखद 

Bihar News: बेतिया में पोखर से मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बेतिया के आरएलएसवाई कॉलेज के समीप पोखरा में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

By : Rani Thakur
Bihar News: बेतिया में पोखर से मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बेतिया के आरएलएसवाई कॉलेज के समीप पोखरा में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव देखते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया निवासी स्वर्गीय रखू महतो के पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अनिल बुधवार शाम काम से घर लौटने के बाद पोखरा की ओर टहलने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे उन्हें सूचना मिली कि पोखरा में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई।

परिजनों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।