Friday, Oct 18 2024 | Time 11:33 Hrs(IST)
  • PEC की बैठक के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक
  • भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
  • Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
झारखंड


घुसपैठ पर आक्रामक BJP, सदन के बाहर जमकर हंगामा

BJP का दावा विधानसभा की संवेदनशील / अतिसंवेदनशील बूथों पर जनसंख्या में अप्रत्याशित वृद्धि
घुसपैठ पर आक्रामक BJP, सदन के बाहर जमकर हंगामा
न्यूज11 भारत 

रांची/डेस्कः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही काफी हंगामेदार रहा. हालांकि इसकी आशंका पहला से ही लगायी जा रही थी क्योंकि बीजेपी ने राज्य निर्वाचन आयोग के साथ साथ राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग तक घुसपैठ और वोटर्स की बढ़ी हुई संख्या को लेकर शिकायत पत्र सौंपा है. शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले बीजेपी के विधायकों ने मुख्य द्वार पर सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की और सीएम से इस्तीफे की मांग की. इस दौरान मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, कांके के विधायक समरी लाल, राजमहल के विधायक अनंत ओझा, गोड्डा के विधायक अमित मंडल, सिमरिया के विधायक किशुन दास, देवघर के विधायक नारायण दास सहित अन्य ने प्रदर्शन के दौरान विभिन्न मांगों वाली तख्तियां ले रखी थीं.

 

बीजेपी का आरोप है कि राज्य की मौजूदा सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है. इधर, सरकार का दावा है कि राज्य में कहीं भी घुसपैठ नहीं हुई है. अंतिम जनगणणा 2001 में हुई थी क्योंकि 2011 की जनगणणा के आंकड़े जारी नहीं हो सके और 2021 में कोविड के कारण जनगणणा नहीं हो सकी. अब उम्मीद लगायी जा रही है कि 2026 में जनगणणा की जाएगी जिसके बाद सही आंकड़े जारी किए जाएंगे. सदन के पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने पर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सत्र संचालन के लिए सभापति के पैनल और कार्य मंत्रणा समिति की घोषणा की. इसके बाद पिछले सत्र और इस सत्र के बीच विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे के लिए स्थगित कर दी गयी.

 

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों के बढ़े वोटर्स

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने अपने तेवर आक्रामक कर लिए हैं. BJP का दावा है कि विधानसभा की संवेदनशील / अतिसंवेदनशील बूथों पर जंसंख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. विधानसभा चुनाव-2019 की अपेक्षा लोकसभा चुनाव-2024 में मतदाताओं की संख्या में तेज वृद्धि हुई है. इस संबंध में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिला और जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है. भाजपा का दावा है कि घुसपैठियों का इस्तेमाल कर चुनाव को प्रभावित करने की साजिश रची जा रही है. 

 

अनेक बूथों पर 20 से 123 प्रतिशत तक बढ़ गए वोटर्स

BJP ने दावा किया है कि विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की अप्रत्याशित वृद्धि के संदर्भ में गहन अध्ययन करने के बाद पाया गया है कि विधानसभा चुनाव 2019 की मतदाता सूची की तुलना में लोकसभा चुनाव- 2024 की मतदाता सूची में अनेक बूथों पर 20 से 123 प्रतिशत तक मतदाताओं की अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जो चिंताजनक है. भाजपा टीम द्वारा 10 विधानसभा क्षेत्रों के अध्ययन में यह साफ हुआ है कि 5 वर्षों में अमूमन 15 से 17 प्रतिशत तक की वृद्धि होती है. इस संदर्भ में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिनांक 22 जनवरी, 2024 को मतदाता सूची के संबंध में जारी प्रेस नोट में भी इसी वृद्धि दर को स्वीकार किया गया है. जबकि हिन्दू बाहुल्य क्षेत्रों में यह वृद्धि 8 से 10 प्रतिशत तक रहती है लेकिन अल्पसंख्यक (विशेष कर मुस्लिम) क्षेत्रों में यह वृद्धि 20 से लेकर 123 प्रतिशत तक की है.

 

अवैध रुप से दर्ज नाम जांच के बाद हटाए जाएं- BJP

BJP का दावा है कि अल्पसंख्यक समुदाय वाले कई बूथों पर 123 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है जबकि बहुसंख्यक समाज के बूथों पर 5 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि नजर आ रही है. 10 विधानसभा क्षेत्रों के कई बूथों का उदाहरण है कि पूरे झारखंड के अतिसंवेदनशील बूथों पर जांच कराई जाए तो एक सोची समझी योजना के तहत डेमोग्राफी बदलने का षडयंत्र रचा जा रहा है. इसमें कहीं न कहीं विदेशी घुसपैठियां, जो वर्तमान में राज्य सरकार के सह पर प्रशासनिक अफसरों पर दबाव डालकर मतदाता सूची में नाम अंकित कराया है ऐसे लोग शामिल हैं. BJP का दावा है कि इनके लिए अवैध रूप से अन्य जरुरी प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे इनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो पाए. BJP की मांग है कि वैसे नाम जो मतदाता सूची में अवैध रूप से दर्ज कराये गए हैं, उनको RP Act 1950 की धाराओं के आलोक में हटाया जाए.

 

इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की अप्रत्याशित वृद्धि का ब्यौरा

 

क्र.सं.  01.

विधानसभा का नं. एवं नाम- 01-राजमहल

कुल बूथ  -383

अप्रत्याशित वृद्धि वाले बूथ-168

वृद्धि का प्रतिशत-20% से 123.74% तक

 

क्र.सं.-02.

 

विधानसभा - 03-बरहेट

कुल बूथ- 277

अप्रत्याशित वृद्धि वाले बूथ- 114

वृद्धि का प्रतिशत- 20% से 57.72% तक

 

क्र.सं.-04.

 

विधानसभा - 05-पाकुड़

कुल बूथ- 434

अप्रत्याशित वृद्धि वाले बूथ-208

वृद्धि का प्रतिशत- 20% से 64.23% तक

 

क्र.सं.-05.

 

विधानसभा -06-महेशपुर

कुल बूथ- 308

अप्रत्याशित वृद्धि वाले बूथ-55

वृद्धि का प्रतिशत- 20% से 41.02% तक

 

 

क्र.सं.-- 06.

 

विधानसभा - 09-जामताड़ा

कुल बूथ- 366

अप्रत्याशित वृद्धि वाले बूथ-123

वृद्धि का प्रतिशत- 20% से 68.85% तक

 

क्र.सं.-- 07.

 

विधानसभा -13-मधुपुर

कुल बूथ- -409

अप्रत्याशित वृद्धि वाले बूथ-225

वृद्धि का प्रतिशत- 20% से 117.62% तक

 

क्र.सं.-- 10.

 

विधानसभा-53-मंझगांव

कुल बूथ- -267

अप्रत्याशित वृद्धि वाले बूथ--93

वृद्धि का प्रतिशत- 20% से 86.11% तक

 

क्र.सं.-- 08.

 

विधानसभा-64-हटिया

कुल बूथ--495

अप्रत्याशित वृद्धि वाले बूथ--163

वृद्धि का प्रतिशत- -20% से 136.58% तक

 

क्र.सं.-- - 09.

 

विधानसभा--69-बिशुनपुर

कुल बूथ--349

अप्रत्याशित वृद्धि वाले बूथ--196

वृद्धि का प्रतिशत- -20% से 48.87% तक

 

क्र.सं.-- 10.

 

विधानसभा-72-लोहरदगा

कुल बूथ--324

अप्रत्याशित वृद्धि वाले बूथ-122

वृद्धि का प्रतिशत--20% से 86.43% तक

 

अधिक खबरें
भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 11:15 AM

थोड़ी देर में रांची के हरमू रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी. यह प्रेस कांफ्रेंस का समय 11:30 बजे से शुरू होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के विधानसभा सह-चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और अन्य नेता मौजूद रहेंगे. आपको बता दे कि NDA में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है. आज प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा कि जाएगी.

रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 10:01 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के पहले चरण के मतदान के लिए आज अधिसूचना जारी किया जाएगा. अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. बीजेपी कभी भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है.

असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 10:21 AM

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा रांची पहुंचे. वो रांची एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए है. बता दें कि आज NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में हिमंता बिस्वा सरमा शामिल होंगे. NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. आज संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा इसकी घोषणा की जाएगी.

AJSU के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 8:36 AM

आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया. उमाकांत रजक ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो को इस्तीफा से संबंधित पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार, उमाकांत रजक अब JMM में शामिल होंगे. वो चंदनकियारी से झामुमो के उम्मीदवार हो सकते है.

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 8:23 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के पहले चरण के मतदान के लिए आज अधिसूचना जारी किया जाएगा. अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. पहले चरण में 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए राची समेत 43 विधानसभा सीटों के लिए आज से पर्चा भरा जाएगा. वहीं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और छुट्टियों को छोड़कर नामांकन सुबह 11 बजे से दो