सुमित कुमार पाठक/न्यूज11भारत
पतरातू/डेस्क: भाजपा पतरातू मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पतरातू क्षेत्र के पालू तेतरिया टांड़, कोतो डाड़ीड़िह, पतरातू खैर मांझी चौक, कटिया चौक, हेंसला बिरसा मार्केट सहित कई जगहों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और भाजपा प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी को भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया. इस मौके पर भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष राजाराम प्रजापति , भाजपा युवा मोर्चा कार्य समिति सदस्य कोडरमा जिला प्रभारी पंकज गुप्ता किशोर महतो ,पंकज सिंह , भाजपा युवा मोर्चा पतरातू मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर, रामेश्वर महतो आदि कार्यकर्ता शामिल थे.