झारखंडPosted at: अक्तूबर 06, 2024 भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने दिया बयान
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बयान दिया है. दरअसल, उन्होंने कहा है कि कांग्रेस देश में आरक्षण खत्म करना चाहती है. उन्होंने कहा की राहुल गांधी की सच्चाई अमेरिका तक आ गई है. पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू भी आरक्षण के खिलाफ थे. श्री सिंह ने कहा की झारखंड में आज वही कांग्रेस JMM के साथ सरकार में है. झारखंड में अनुसूचित जातियों के खिलाफ अत्याचार की कई घटनाएं हुईं. पिछले साढ़े चार साल से कैबिनेट में कोई दलित मंत्री नहीं बनाया गया. उन्होंने कहा की कार्यकाल पूरा होने से कुछ महीने पहले ही उन्हें मंत्री बना दिया गया. यह सरकार धर्मांतरण कराने वाले आतंकवादियों के साथ खड़ी है. यह सरकार बाबा साहेब अंबेडकर की सोच के खिलाफ काम कर रही है.