Friday, Oct 18 2024 | Time 11:22 Hrs(IST)
  • भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
  • Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
झारखंड


विधानसभा अध्यक्ष के डेमोग्राफी वाले बयान पर BJP ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रतुल बोले- विचाराधीन मामले पर जजमेंट सुना रहे स्पीकर

विधानसभा अध्यक्ष के डेमोग्राफी वाले बयान पर BJP ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रतुल बोले- विचाराधीन मामले पर जजमेंट सुना रहे स्पीकर

न्यूज11 भारत 


रांची/डेस्कः भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को उनके डेमोग्राफी में बदलाव से इनकार करने वाले बयान पर घेरा है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि डेमोग्राफी में बदलाव का मामला इस वक्त उच्च न्यायालय में विचाराधीन है. हाईकोर्ट ने सीमावर्ती 6 जिलों के डीसी को इस मुद्दे पर शपथ पत्र दाखिल कर यह बताने को कहा गया है कि उनके जिलों में कितने घुसपैठिए रह रहे हैं व उन्हें कैसे निकाला जाए. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा कोई निर्णय सुनाने के पहले ही स्पीकर का इस मामले में हस्तक्षेप करना सीधे तौर पर उच्च न्यायालय की अवमानना है. 

 

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि एक तरफ स्पीकर डेमोग्राफी में बदलाव से इनकार कर रहे हैं. देश की जनगणना के आधिकारिक आंकड़ों में 1951 से 2011 के बीच संथाल के इलाके में आदिवासियों की आबादी 16% घटी है. वहीं मुसलमान की आबादी 13% बढ़ी है. इसलिए यह सीधे तौर पर घुसपैठ का मामला है. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि 1951 से 2011 के 60 वर्षों के कार्यकाल में 85% समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, ऐसे में घुसपैठ के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 2 जून, 2023 को स्पेशल ब्रांच ने सभी जिला के डीसी को पत्र लिखकर कहा था कि घुसपैठियों को संथाल के मदरसों में ठहराया जाता है और उनके सरकारी दस्तावेज तैयार किया जाता है. प्रतुल ने कहा कि क्या स्पीकर स्पेशल ब्रांच से भी सहमत नहीं है?

 


 

 
अधिक खबरें
रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 10:01 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के पहले चरण के मतदान के लिए आज अधिसूचना जारी किया जाएगा. अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. बीजेपी कभी भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है.

असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 10:21 AM

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा रांची पहुंचे. वो रांची एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए है. बता दें कि आज NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में हिमंता बिस्वा सरमा शामिल होंगे. NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. आज संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा इसकी घोषणा की जाएगी.

AJSU के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 8:36 AM

आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया. उमाकांत रजक ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो को इस्तीफा से संबंधित पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार, उमाकांत रजक अब JMM में शामिल होंगे. वो चंदनकियारी से झामुमो के उम्मीदवार हो सकते है.

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 8:23 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के पहले चरण के मतदान के लिए आज अधिसूचना जारी किया जाएगा. अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. पहले चरण में 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए राची समेत 43 विधानसभा सीटों के लिए आज से पर्चा भरा जाएगा. वहीं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और छुट्टियों को छोड़कर नामांकन सुबह 11 बजे से दो

तेनुघाट में नाई समाज की बैठक, सैलून बंदी और चुनावी रणनीति पर हुआ निर्णय
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 10:57 PM

बेरमो/डेस्क: तेनुघाट बस स्टैंड के पास नाई समाज की बैठक का आयोजन कमल ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक शनिवार को सैलून बंद रखने की परंपरा पहले की तरह जारी रहेगी.