Sunday, Oct 6 2024 | Time 10:03 Hrs(IST)
  • झारखंड में जल्द दूर होगी बालू की किल्लत, NGT की रोक हटते ही 50 से अधिक नदी घाटों से बालू उठाव होगा शुरू
  • नक्सल प्रभावी राज्यों के CM के साथ कल बैठक करेंगे अमित शाह, झारखंड के CM भी होंगे शामिल
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में आज और कल बारिश की संभावना, जानें अपने जिले का हाल
  • झारखंड एडवोकेटस वेलफेयर फंड ट्रस्टी में बोकारो अधिवक्ताओं का किया गया लिस्ट जारी
  • 'सम्पूर्णता अभियान' का किया गया सफल समापन
  • विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के साथ डीसी ने किए बैठक
झारखंड


केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद का चंदवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद का चंदवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

राहुल कुमार/न्यूज11भारत


चंदवा/डेस्क: केंद्रीय राज्य मंत्री  नगर विकास एवं आवास विभाग सह चतरा लोकसभा प्रभारी तोखन साहू व चतरा सांसद कालीचरण सिंह का चंदवा में भाजपाईयों ने जोरदार स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री व सांसद बुधवार को लातेहार में आहूत जिला कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे, इसी क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंदवा के नगर मोड़ के समीप उनका स्वागत किया. 

 

इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री तोखन साहू व सांसद कालीचरण सिंह ने प्रसिद्ध मां उग्रतारा नगर भगवती मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया. इसके पश्चात वे चंदवा के पथ निर्माण विश्रामागार परिसर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं से भेंट व क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा कार्यक्रम किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संसदीय क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में एक चंदवा के टोरी रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण नहीं होने से प्रतिदिन हो रही परेशानियों को रखा, जिस पर सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पहले दिन से वे इस समस्या के प्रति गंभीर हैं, फिलहाल मामला टेंडर प्रक्रियाधीन है. आगे आरओबी निर्माण में जो भी बाधाएं हैं, उसे दूर किया जायेगा.

 

वहीं दौरे क्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने होने कहा कि झारखंड की जनता सोरेन सरकार से परेशान है, यहां की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर हेमंत सरकार सत्ता में तो आ गई, लेकिन सत्ता में काबिज होने के बाद सारे वायदे भूल गए, जिससे जनता काफी नाराज है व  बहुत जल्द हेमंत सरकार जाने वाली है. आगे कहा कि विधान सभा चुनाव को लेकर क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह है, चुनाव से पूर्व सभी बूथों पर पार्टी को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है.

 

मौके पर पूर्व विधायक प्रकाश राम, किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक सरोज देवी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, मंडल महामंत्री दीपक निषाद, कुमालन साहू, मनीष कुमार चांदो, रिकी वर्मा, राजकुमार पाठक, सूर्यनारायण साहू, मीनाक्षी देवी, आशीष सिंह, मंटू केसरी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में आज और कल बारिश की संभावना,  जानें अपने जिले का हाल
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 8:49 AM

बीते 24 घंटे में झारखंड की राजधानी में आसमान साफ देखा गया. लेकिन आज राज्य में एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आज और कल बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. इसके लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया गया है.

बरवाडीह भाजपा मंडल में चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:50 PM

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल बरवाडीह मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के निर्देशानुसार बेतला के ड्रीमलैंड होटल में संगनाठत्मक बैठक संपन्न हुई. जिसके मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी आदरणीय प्रेम सिंह उपस्थित हुए, साथ ही बैठक प्रभारी ईश्वरी सिंह उपस्थित मौजूद थे.

दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:42 PM

पलामू / डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के दंगवार ओपी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर पलामू एसपी के निर्देश पर और हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के निर्देशानुसार दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

सरायकेला खरसावां में उत्पाद विभाग ने जप्त किये 20 लीटर अवैध शराब
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:36 PM

सरायकेला/डेस्क: अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार अनुसार आर आई टी थाना अंतर्गत भुया जंगल नदी किनारे और गम्हरिया थाना अंतर्गत मुर्गा गुट्टा गांव में शराब अड्डा पर छापेमारी किया गया.

राज्य के कई IAS अधिकारियों का तबादला-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:30 PM

झारखंड के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. रांची के पूर्व डीसी राहुल कुमार सिन्हा को निदेशक, खान, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. वहीं, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को विशेष सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.