न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पिछले कुछ समय शेयर बाजार की चाल सही नहीं चल रही है. सम्भलने से ज्यादा गिरते हुए चल शेयर बाजार इन दिनों अपने निवेशकों को भरोसा नहीं दे पा रहा है. शेयर बाजार ने आज तो अपने निवेशकों को बड़ा और तगड़ा झटका दे दिया है. गुरुवार को सेंसेक्स का 1,247.71 अंक टूटना निवेशकों पर भारी पड़ गया. निफ्टी ने भी 383 अंकों का गोता लगाया है. शेयर बाजार के इस प्रकार से क्रैश हो जाने से निवेशकों को 4.33 लाख करोड़ का झटका लगा है.
शेयर बाजार का आज जो हाल रहा उसके अनुसार, बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले दिन के बंद 74,828.25 से 555.85 अंक गिरावट के साथ खुला. और दिनभर के कारोबार के बाद 1,247 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन तब तक निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये स्वाहा हो चुके थे. वहीं एनएसई निफ्टी 50 23,446.80 के पिछले स्कोर से 225 अंक गिरकर 23,221.80 पर खुला.
आखिरकार शेयर बाजार के इस तरह से बार-बार गोता खाने का क्या है वजह
भारतीय शेयर बाजार के इस प्रकार से बार-बार गोता खाने की कुछ खास वजहें बताई जा रही हैं.
- अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में ऐतिहासिक उछाल इसकी प्रमुख वजह बताई जा रही है. . अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड बढ़कर करीब 5.11% तक पहुंच गई. बॉन्ड यील्ड के उच्चतम स्कोर पर पहुंचने का सीधा असर भारतीय निवेशकों पर पड़ रहा है.
- दूसरी महत्वपूर्ण वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में अस्थिरता. क्रूड ऑयल के बढ़ते दामों ने देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित कर रखा है. इसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी दिख रहा है.
- डॉलर की मजबूती भी भारतीय अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किये हैं, इसका वैश्विक बाजारों पर तो दबाव बना ही हुआ है. भारतीय अर्थव्यवस्था इससे अछूती नहीं है.
- देश की दिग्गज फाइनेंशियल कंपनियों के बैंकिंग शेयरों बिकवाली भी इन्हीं कारणों में कोढ़ में खाज का काम कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण के अधीन विभिन्न क्षेत्रों में स्थित भू-संपत्तियों का DDC ने किया स्थलीय निरीक्षण