Sunday, Oct 6 2024 | Time 20:49 Hrs(IST)
  • शहीद शेख बहादुर शाह जफर की याद में हजारीबाग में हुआ जलसा का आयोजन
  • शहीद शेख बहादुर शाह जफर की याद में हजारीबाग में हुआ जलसा का आयोजन
  • Women's T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने दर्ज की जीत, पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा
  • नीमडीह के झिमड़ी गांव में भाजपा नेता विनोद राय के प्रयासों से 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण
  • Women's T20 World Cup 2024: पाकिस्तान महिला टीम ने भारत को दिया 106 रनों का लक्ष्य
  • Women's T20 World Cup 2024: पाकिस्तान ने जीत टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम
  • Women's T20 World Cup 2024: भारत-पाक मैच आज, मुकाबले से पहले जाने दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें
  • चांडिल के धातकीडीह में 6 एवं 7 अक्टूबर को एचएलएम ट्रॉफी सीजन - 3 का भव्य उद्घाटन हुआ
  • Train Cancelled: रेलयात्री कृपया ध्यान दें, झारखंड में कई ट्रेनों का बदला रूट, 10 ट्रेनें कैंसिल
  • फिर इजराइल ने किया बड़ा हमला, लेबनान के बाद इस देश पर हमला
  • पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren की बिगड़ी तबीयत, टीएमएच में भर्ती
  • सांसद ने डे नाइट क्रिकेट मैच का किया उद्घाटन
  • हजारीबाग: बीजीआर कंपनी कैंप में उत्पात मामले को लेकर 1500 लोगों पर प्राथमिकी
  • Jharkhand Assembly Election: BJP चुनाव समिति की बैठक आज
  • Jharkhand Assembly Election: BJP चुनाव समिति की बैठक आज
झारखंड


लगातार चौथी बार केंद्रीय छठ पूजा फल वितरण समिति, हजारीबाग के अध्यक्ष बने चंदन

पूजा में लागत मूल्य पर फल उपलब्ध कराने का लिया गया निर्णय
लगातार चौथी बार केंद्रीय छठ पूजा फल वितरण समिति, हजारीबाग के अध्यक्ष बने चंदन

प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क: 2015 -16 से बाजार भाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गठित श्री सूर्य षष्ठी छठ पूजा फल वितरण समिति पूर्व की तरह 2024 में लागत मूल्य पर फलों का वितरण करेगी. रविवार को परिसदन में हुए बैठक में नई समिति का गठन किया गया. इससे पूर्व महासमिति के अध्यक्ष चंदन मेहता की अगुवाई में वर्ष 2023 के कार्यों की समीक्षा की गई और सभी सदस्यों से रायशुमारी भी की गई. बैठक के दौरान चंदन मेहता ने गठित 2023 की समिति को भंग किया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक सह जिला मार्ग प्रमुख टेकलाल साव तथा पालक के रुप में उपस्थित विभाग सह संघ चालक डा.टीके शुक्ला की उपस्थिति में नई समिति गठन चयन का जिम्मा सौंपा. बाद में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई समिति 2024 के लिए अध्यक्ष के रूप में चंदन मेहता और सचिव के रूप में सुधीर यादव उर्फ पीकु यादव के नाम का चयन किया. 

कमिटी का विस्तार बाद में किया जाएगा. सभी उपस्थित सदस्यों ने अध्यक्ष व सचिव को भरोसा कि उनके नेतृत्व में हरेक वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे. ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हजारीबाग जिला इकाई द्वारा केंद्रीय छठ पूजा फल वितरण समिति के माध्यम से लागत मूल्य पर छठ व्रतियों को फल उपलब्ध कराई जाती है. समिति की ओर से कटकमसांडी,कटकमदाग, कंचनपुर काली मंदिर छड़वा में भारतीय नव युवक संघ, मालवीय मार्ग में सनराईज ग्रुप, केरेडारी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छठ पूजा फल वितरण समिति, दारु के झुमरा, विष्णुगढ़ के उच्च विद्यालय प्रागंण में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा यह व्यवस्था दी जाती है. बैठक में मनोज गुप्ता, गौरव सहाय , प्रेम प्रसाद राणा, महेंद्र राणा, गौरव प्रकाश, महेश रविदास, हीरा राम, रंजन कुमार, बब्लु कुमार, विशाल कुमार, सचिन खंडेलवाल, प्रमोद मेहता, राजु मेहता, ब्रजेश कुमार, दयानंद गुप्ता, शत्रुघ्ना पांडेय, जागो यादव, देवेंद्र यादव, शानु वर्णवाल, सौरभ कुमार मेहता, सन्नी मेहता, अरविंद राणा सहित अन्य उपस्थित थे।
 
 
अधिक खबरें
30 शय्या वाले नवनिर्मित अस्पताल में मरीजों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगे- विधायक
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 8:11 PM

बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में रविवार को स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने एक सादे समारोह में 12 करोड़ रुपए की तीन योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.विधायक रामचंद्र सिंह ने अपने समर्थको के साथ प्रखंड के मुर्गीडीह ग्राम में 10 करोड रुपए की अधिक लागत से बने 30 बेड वाले आधुनिक अस्पताल का विधिवत नारियल फोड़कर व फीता काट कर उद्घाटन किया.

नीमडीह मे 2 करोड़ 65 लाख कि लागत से बनने वाले सड़क का विधायक ने किया शीलान्यास
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 8:04 PM

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के हुंडरु पाथरडीह पीडब्लूडी पथ से चिंगरा तक निर्माण होने वाले 3.20 किमी सड़क का शीलान्यास रविवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शीलापट्ट अनावरण कर किया.

वर्तमान सरकार केवल लूट में लगी रही: निर्भय कुमार शाहाबादी
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 7:55 PM

गिरिडिह विधानसभा के अकदोनी कला पंचायत के ग्राम बदडीहा में गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने बैजनाथ मंडल, नकुल तुरी, विजय चौधरी, किशोर यादव के नेतृत्व जनसंपर्क अभियान चलाया. निर्भय शाहबादी के बदडीहा पहुंचने पर लोगो ने गाजे बाजे के साथ फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया.

असम के मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट, चंपाई सोरेन के बेहतर स्वस्थ की कामना की
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 7:53 PM

रांची/डेस्क: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का आगमन एक बार फिर रांची में हो चुका है. रांची आने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. जिसके बाद वह प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए. वहीं दूसरी तरफ आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन को 'मांझी परगना महासम्मेलन' को संबोधित करना था.

भुरकुंडा थाना प्रभारी निर्भय गुप्ता ने जाम की समस्या को लेकर चलाया अभियान
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 7:44 PM

भुरकुंडा बाजार में आए दिन भुरकुंडा मेन रोड में जाम होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वही दुर्गा पूजा के अवसर पर भीड़ की समस्या ना हो इसके लिए भुरकुंडा पुलिस ने अभियान चलाया. इस अभियान में भुरकुंडा थाना प्रभारी निर्भय गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस दलबल सहित भुरकुंडा क्षेत्र के गण्यमन और बुद्धिजीवी लोग भी शामिल रहे.