Sunday, Sep 29 2024 | Time 14:55 Hrs(IST)
 logo img
  • पहाड़ों की मल्लिका नेतरहाट में छुपा हुआ है स्वर्ग, आइये जानते है इसके बारे में
  • पहाड़ों की मल्लिका नेतरहाट में छुपा हुआ है स्वर्ग, आइये जानते है इसके बारे में
  • अकेली हूँ, मेरी मदद करें SP ने फिल्मी स्टाइल में लिया पुलिसकर्मियों का टेस्ट, जानें पूरा मामला
  • रांची के टाटीसिलवे में कल BJP की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा
  • राम रहीम ने 11वीं बार मांगी 20 दिन की पैरोल, जानिए क्यों
  • कांके के बंदी वार्ड में कमरे का निरीक्षण, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
  • कांके के बंदी वार्ड में कमरे का निरीक्षण, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
  • डांडिया महोत्सव में हजारीबाग आएगी भोजपुरी स्टार काजल राघवानी, सिंगल लडकों की इंट्री पर लगा बैन
  • डांडिया महोत्सव में हजारीबाग आएगी भोजपुरी स्टार काजल राघवानी, सिंगल लडकों की इंट्री पर लगा बैन
  • रांची में मंदिर के सामने सड़क पर मांस के टुकड़े फेंके जाने से स्थानीय लोगो में आक्रोश, किया सड़क जाम
  • रांची पहुंचे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
  • रैगिंग से तंग आकर नवोदय की छात्रा ने की आत्मह'त्या
  • ट्रक में अचानक लगी आग से मची अफरा-तफरी
  • चैनपुर में वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट के द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हाथी भगाने का दिया गया प्रशिक्षण
  • नामकुम और हटिया ग्रिड से 4-4 घंटे गुल रहेगी बिजली
झारखंड


चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी प्रवीण ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- 'भ्रष्टाचार के आरोप '

चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी प्रवीण ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी प्रवीण ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- 'भ्रष्टाचार के आरोप '

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: चंद्रपुरा प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद पर वर्तमान प्रखंड प्रमुख चांदनी प्रवीण ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया. प्रमुख ने स्पष्ट किया कि उनके कार्यकाल में प्रखंड और अंचल कार्यालय में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रमुख और रंगा माटी पूर्वी की पंचायत समिति सदस्य अनिता गुप्ता द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पूरी तरह से आधारहीन हैं.
 
प्रमुख चांदनी प्रवीण ने बताया कि अनिता गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दौरान 15वें वित्त आयोग के तहत सबसे अधिक राशि अपने पंचायत में खर्च की, जिसमें अनटाइड मद में लगभग 14 लाख और टाइड मद में लगभग ढाई लाख रुपये खर्च किए गए. जबकि अन्य पंचायतों को मात्र तीन से चार लाख रुपये ही मिले. अब वे फिर से अपने पंचायत में अधिक फंड की मांग कर रही हैं और अधिकारियों पर दबाव डालने के लिए धरना दे रही हैं.
 
प्रमुख ने कहा कि सभी पंचायतों को समान रूप से फंड आवंटित किया जाएगा और किसी एक पंचायत को अनावश्यक रूप से अधिक फंड नहीं मिलेगा. उन्होंने नाजिर मनोज कुमार रजक पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को भी खारिज किया और कहा कि रजक पिछले पांच सालों से सेवा में हैं और उनके कार्यकाल में कभी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे.
 
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उप प्रमुख रिंकी कुमारी सहित प्रखंड के सभी 25 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे. प्रमुख ने अधिकारियों और पंचायत समिति के सदस्यों का सहयोग सुनिश्चित करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का आश्वासन दिया.
 
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख प्रतिनिधि मो. सनाउल्लाह, पंसस राजेन्द्र महतो, कुलदीप महतो, चंद्रदेव तुरी, प्रमोद महतो, अनिता कुमारी, और अन्य पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद थे.
अधिक खबरें
पहाड़ी मंदिर की मरम्मत्ती एवं पुनर्विकास कार्य को मिली मंजूरी, जानें कितनी की आ रही है लागत
सितम्बर 29, 2024 | 29 Sep 2024 | 9:53 AM

रांची/डेस्क: रांची के प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक पहाड़ी मंदिर की मरम्मत्ती एवं पुनर्विकास कार्य को प्रशासनिक स्वीकृत दे दी गई है. इस मरम्मत्ती एवं पुनर्विकास कार्य के लिए कुल 673.067 लाख रुपए को मंजूरी दी गई है.

कांके के बंदी वार्ड में कमरे का निरीक्षण, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
सितम्बर 29, 2024 | 29 Sep 2024 | 1:19 PM

उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा के निदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची द्वारा रिनपास, कांके के बंदी वार्ड में इलाजरत प्रकाश मिश्रा के कमरे का अहले सुबह निरीक्षण किया गया.

डांडिया महोत्सव में हजारीबाग आएगी भोजपुरी स्टार काजल राघवानी,  सिंगल लडकों की इंट्री पर लगा बैन
सितम्बर 29, 2024 | 29 Sep 2024 | 1:18 PM

रांची/डेस्क: हजारीबाग में आगामी 9 अक्टूबर को डांडिया महोत्सव का आयोजन हुरहूरू के निमंत्रण पैलेस में किया गया है. इस महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए भोजपुरी स्टार काजल राघवानी को बुलाया गया है हजारीबाग की जनता भोजपुरी स्टार काजल राघवानी को देखने के लिए निमंत्रण पैलेस में अपना टिकट बुक करवा रहे है

जमशेदपुर में अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, ईलाज के दौरान मौत
सितम्बर 29, 2024 | 29 Sep 2024 | 1:05 PM

रांची/डेस्क: जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के मानगो डिमना रोड स्थित दरभंगा डायरी के पास बाईक सवार अज्ञात अपराधियों ने विकास गुप्ता नामक युवक को गोली मारकर फरार हो गये.

हजारीबाग में सारे शहर की बिजली गुल, उद्योग धंधे जेनरेटर के तो आफिस इनवर्टर के भरोसे
सितम्बर 29, 2024 | 29 Sep 2024 | 12:52 PM

रांची/डेस्क: हजारीबाग में 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन के द्वारा बिजली विभाग को पीएम के मार्ग में बिजली के तारों और पेड़ की डालियों को लेकर विशेष हिदायत दी गई.