Sunday, Oct 6 2024 | Time 09:52 Hrs(IST)
  • झारखंड में जल्द दूर होगी बालू की किल्लत, NGT की रोक हटते ही 50 से अधिक नदी घाटों से बालू उठाव होगा शुरू
  • नक्सल प्रभावी राज्यों के CM के साथ कल बैठक करेंगे अमित शाह, झारखंड के CM भी होंगे शामिल
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में आज और कल बारिश की संभावना, जानें अपने जिले का हाल
  • झारखंड एडवोकेटस वेलफेयर फंड ट्रस्टी में बोकारो अधिवक्ताओं का किया गया लिस्ट जारी
  • 'सम्पूर्णता अभियान' का किया गया सफल समापन
  • विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के साथ डीसी ने किए बैठक
झारखंड


चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने गारू प्रखण्ड के कोटाम का किया दौरा

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने गारू प्रखण्ड के कोटाम का किया दौरा

पारस यादव/न्यूज़11भारत


गारू/डेस्क: चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने रविवार को गारू प्रखण्ड के कोटाम का दौरा किया. इस दौरान भाजपाइयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया. सांसद ने कहा कि वे झारखंड के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री स्व. यमुना सिंह की प्रतिमा कोटाम के केशरा चंडी जतरा टांड़ चौक पर स्थापित करने के लिए अपने आवंटन का उपयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा स्थापित करना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी उनकी मनिका विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद कर सके.


सांसद ने यह भी बताया कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें सूचित किया है कि इस क्षेत्र के 20 गांवों का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. वहीं, ग्रामीणों ने सांसद को अपने क्षेत्र में बिजली की समस्या से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया. इस अवसर पर गारू मंडल के अध्यक्ष सुनेश्वर सिंह, मंडल महामंत्री संतोष यादव, जिला अध्यक्ष विनय सिंह, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मंगल उरांव, रघुवर सिंह, बालसुंदर उरांव, संजय पासवान, प्रेमदेव सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे.

अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में आज और कल बारिश की संभावना,  जानें अपने जिले का हाल
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 8:49 AM

बीते 24 घंटे में झारखंड की राजधानी में आसमान साफ देखा गया. लेकिन आज राज्य में एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आज और कल बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. इसके लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया गया है.

बरवाडीह भाजपा मंडल में चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:50 PM

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल बरवाडीह मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के निर्देशानुसार बेतला के ड्रीमलैंड होटल में संगनाठत्मक बैठक संपन्न हुई. जिसके मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी आदरणीय प्रेम सिंह उपस्थित हुए, साथ ही बैठक प्रभारी ईश्वरी सिंह उपस्थित मौजूद थे.

दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:42 PM

पलामू / डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के दंगवार ओपी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर पलामू एसपी के निर्देश पर और हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के निर्देशानुसार दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

सरायकेला खरसावां में उत्पाद विभाग ने जप्त किये 20 लीटर अवैध शराब
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:36 PM

सरायकेला/डेस्क: अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार अनुसार आर आई टी थाना अंतर्गत भुया जंगल नदी किनारे और गम्हरिया थाना अंतर्गत मुर्गा गुट्टा गांव में शराब अड्डा पर छापेमारी किया गया.

राज्य के कई IAS अधिकारियों का तबादला-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:30 PM

झारखंड के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. रांची के पूर्व डीसी राहुल कुमार सिन्हा को निदेशक, खान, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. वहीं, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को विशेष सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.