झारखंडPosted at: जुलाई 07, 2024 CM हेमंत सोरेन ने पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ भगवान जगन्नाथ के पूजा अर्चना में लिया हिस्सा
राज्य की उन्नति व सुख शांति के लिए भगवान जगन्नाथ से की कामना
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एंव उनकी पत्नी सह विधायिका कल्पना सोरेन ने एतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव पर पूजन अनुष्ठान कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर राज्य की उन्नति व सुख शांति के लिए कामना किया. मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र औऱ बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा अर्चना किया.