Friday, Sep 20 2024 | Time 03:03 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


कस्तूरबा आश्रम भरनो में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कस्तूरबा आश्रम भरनो में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत 

गुमला/डेस्क: जन शिक्षण संस्थान विकास भारती बिशुनपुर गुमला द्वारा कस्तूरबा आश्रम भरनो में स्वच्छता अभियान के तहत पौधा रोपण का कार्य किया गया. इस पौधारोपण का शुभारंभ आश्रम में प्रशिक्षण ले रहे विभिन्न प्रकल्पों की सहायक सौंदर्य देखभाल,सहायक पोशाक निर्माता एवं सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किया गया. पौधारोपण के पूर्व प्रशिक्षणार्थियों के बीच पर्यावरण एवं स्वच्छता के महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए डॉ. सीके शर्मा द्वारा जानकारी दी गई,कि विकास के इस दौर में जिस तरह से पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं उस अनुपात में पौधा लगाने का कार्य नहीं हो पा रहा है,साथ ही हम सभी अभी भी जहां-तहां गंदगी फैलाने का काम कर ही रहे हैं,इसमें हम आपको मिलकर अपने दैनिक व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है.

चुंकि जीवन को स्वस्थ रखने के लिए पेड़ पौधे तथा स्वच्छ वातावरण बहुत जरूरी है. आज आप खुद पौधा लगा रही है तो इसके प्रति आपका लगाव होगा. आप इसे कभी भी नष्ट न करेंगे, क्योंकि इसमें आपकी परिश्रम व मेहनत शामिल है. इसे आगामी 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी के जन्मदिवस तक अपने घर अपने आस-पड़ोस अपने सगे संबंधी के बीच में इस पर चर्चा भी करेंगे ताकि कोई भी कार्यक्रम करने के पीछे जो उद्देश्य होते हैं वह सफल हो सके. हमारा उद्देश्य स्वच्छ वातावरण स्वच्छ पर्यावरण तभी हम स्वस्थ मानव जन रहेंगे. कार्यक्रम में विजय भगत सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी,प्रशिक्षक शोभा कुमारी,लक्ष्मी कुमारी एवं सुखराम लोहारा,प्रशिक्षणार्थी  मैहर अफरोज,मुस्कान फरहद, फूलमनी कुमारी,प्रीति कुमारी इत्यादि मौजूद थे.

 
 
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए