Wednesday, Mar 12 2025 | Time 21:25 Hrs(IST)
  • बांके बिहारी के दर्शन का बना रहे है प्लान तो जरूर पढ़े ये खबर, होली के बाद बदलेगा दर्शन का समय
  • Holika 2025: कब जलेगी होलिका, क्या है शुभ मुहूर्त, जानें कब तक है भद्रा का वास
  • धनबाद जिला से सैकड़ो कार्यकर्ता हुए JMM में शामिल, केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने दिलाई सदस्यता
  • धनबाद जिला से सैकड़ो कार्यकर्ता हुए JMM में शामिल, केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने दिलाई सदस्यता
  • आदर्श उच्च विद्यालय बुधुडीह के शिक्षक सड़क दुर्घटना में घायल
  • पेट के इस हिस्से में हो रहे दर्द को कभी न करें इगनोर, हो सकती है बड़ी समस्या, ये ड्रिंक दिला सकती है राहत
  • ATM से पैसे निकालते समय अनजान व्यक्तियों से रहे दूर, मदद के बहाने ठगों ने निकाला लूटने का नया तरीका
  • होली मिलन समारोह: समरसता और शिक्षा से संवर रहा उज्जवल भविष्य!
  • होली मिलन समारोह: समरसता और शिक्षा से संवर रहा उज्जवल भविष्य!
  • 76 वर्षीय बुजुर्ग चाचा को चढ़ी जवानी! शादी करने का किया फैसला, बेटे ने किया विरोध तो कर दी गोली मारकर हत्या
  • चान्हो थाना क्षेत्र में हुई 2 लोगों की हत्या मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, एक अपराधी को लगी गोली
  • चान्हो थाना क्षेत्र में हुई 2 लोगों की हत्या मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, एक अपराधी को लगी गोली
  • सेंट्रल जेल में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को मिल रहा था VVIP ट्रीटमेंट, जिला प्रशासन की रेड के बाद हुआ खुलासा
  • सेंट्रल जेल में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को मिल रहा था VVIP ट्रीटमेंट, जिला प्रशासन की रेड के बाद हुआ खुलासा
  • रांची में पर्व-त्योहार को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, DC मंजूनाथ भजन्त्री व SSP चंदन कुमार सिन्हा रहे मौजूद
झारखंड


आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर CM हेमंत सोरेन ने की उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए विधि व्यवस्था संधारण के निर्देश

आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर CM हेमंत सोरेन ने की उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए विधि व्यवस्था संधारण के निर्देश

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए राज्य में विधि व्यवस्था संधारण की उच्चस्तरीय समीक्षा की. मौके पर मुख्यमंत्री ने वरीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अभियान ए०वी० होमकर, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय मनोज कौशिक सहित अन्य वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. 
 
बेहतर विधि व्यवस्था का संधारण हर हाल में सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि होली, सरहुल, ईद, रामनवमी इत्यादि त्योहारों के मद्देनजर राज्य में बेहतर विधि व्यवस्था का संधारण हर हाल में सुनिश्चित करें. पर्व-त्योहारों का उत्सव अपराधमुक्त वातावरण में आपसी प्रेम-सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार से कोई छोटी-मोटी अप्रिय घटना, सांप्रदायिक तनाव अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इस निमित्त पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अलर्ट मोड पर रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में सांप्रदायिक तनाव अथवा विवाद की संभावनाएं रहती है, उन क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाए. 
 
शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में शांति समिति के साथ निरंतर बैठक कर समन्वय स्थापित करें.  भीड़-भाड़ वाले जगहों, धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती करें तथा शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया  कि पर्व-त्योहारों के समय सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखें. अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें. बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी.
 
आगामी पर्व-त्योहार (होली, ईद, रामनवमी, सरहुल) के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश :-
1. आगामी पर्व-त्योहार (होली, ईद, रामनवमी, सरहुल) के मद्देनजर अपेक्षित निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
2.  विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दण्डाधिकारी/बलों की उपलब्धता एवं प्रतिनियुक्ति करें.
3. धार्मिक स्थलों के आस-पास की सुरक्षात्मक कार्रवाई एवं सी०सी०टी०वी० का अधिष्ठापन तथा इलेक्ट्रोनिक सर्विलास की व्यवस्था की जाए.
4. जुलूस मार्गो का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें.
5. जुलूस मार्गों में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों में दण्डाधिकारी/बलों की प्रतिनियुक्ति तथा विडियोग्राफी/ड्रोन द्वारा एरियल सर्विलांस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
6. जुलूस के साथ दण्डाधिकारी / बलों की प्रतिनियुक्ति एवं QRTS इत्यादि की व्यवस्था की जाए.
7. जुलूस मार्गों में लगातार प्रकाश / पब्लिक संबोधन सिस्टम की व्यवस्था की जाए.
8. संयुक्त नियंत्रण कक्ष तथा आपातकालीन योजना सुनिश्चित की जाए.
9. जिला स्तरीय थाना द्वारा स्तरीय शांति समिति की बैठक की जाए.
10. जिलों में दंगा रोधी सुरक्षा उपकरणों, दंगा रोधी वाहन, वॉटर केनन की उपलब्धता का सत्यापन एवं एंटी रॉयट कन्ट्रोल ड्रील की व्यवस्था की जाए.
14. अवैध मादक पदार्थों/शराब के विरूद्ध छापामारी की जाए.
15.  डी० जे०/अन्य साउण्ड सिस्टम द्वारा उत्तेजक भडकाउ गानों के प्रसारण पर रोक हेतु अपेक्षित कार्रवाई की जाए.
16. सुरक्षा बलों के लिए भोजन/आवासन/पानी आदि की व्यवस्था की जाए.
17. पर्व-त्योहार के दौरान आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की उपलब्धता रहे.
 
 
 
अधिक खबरें
सेंट्रल जेल में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को मिल रहा था VVIP ट्रीटमेंट, जिला प्रशासन की रेड के बाद हुआ खुलासा
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 6:35 AM

इन दिनों PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप पलामू के मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में बंद है. उसे जेल के अंदर VVIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा था. इस बात का खुलासा तब हुआ जब, जिला प्रशासन की टीम ने जेल में छापेमारी की. बता दें कि, पलामू डीसी शशि रंजन और एसपी रीष्मा रमेशन द्वारा मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में छापेमारी की गयी.

होली मिलन समारोह: समरसता और शिक्षा से संवर रहा उज्जवल भविष्य!
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 7:16 PM

राष्ट्र संवर्धन समिति, जो कि सोसाइटी निबंधन एक्ट 1860 के धारा XXI के अंतर्गत निबंधित एक सामाजिक संगठन है, इसका प्रधान कार्यालय श्री निकेतन, निवारणपुर, राँची में स्थित है. यह संगठन राष्ट्रीय जीवन मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ वंचित समुदायों के बीच जीवनमूल्य आधारित शिक्षा, स्वास्थ्य, और अन्य सामाजिक सहयोग कार्यों को बढ़ावा देता है.

चान्हो थाना क्षेत्र में हुई 2 लोगों की हत्या मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, एक अपराधी को लगी गोली
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 7:02 PM

रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में स्थित आनंद मार्ग आश्रम में गोलीबारी और 2 लोगों की हत्या मामले में 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वही, गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी प्रिंस को गोली लगी है. प्रिंस के निशानदेही पर हथियार रिकवरी को लेकर बीआईटी ओपी इलाके में पुलिस की टीम पहुंची थी. इसी दरम्यान प्रिंस ने पुलिस जवान को धक्का मारकर चान्हो थाना प्रभारी का रिवाल्वर छीनने का भी प्रयास किया. इसी प्रयास में गोली चल गयी और आरोपी प्रिंस के पैर में गोली लगी. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रांची में पर्व-त्योहार को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, DC मंजूनाथ भजन्त्री व SSP चंदन कुमार सिन्हा रहे मौजूद
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 5:52 PM

रांची में होली, रमजान सरहुल सहित पर्व-त्यौहार को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री, रांची SSP सह DIG चंदन कुमार सिन्हा सहित जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे. इस बैठक में विभिन्न धार्मिक संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. राजधानी में पर्व-त्यौहार को लेकर कड़े सुरक्षा व्यवस्था जा प्रबंध किया जाएगा.

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त, 31 प्रस्तावों पर लगी मुहर
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 2:09 AM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. इस बैठक में 31 प्रस्ताव पारित हुए हैं.