Sunday, Oct 6 2024 | Time 20:58 Hrs(IST)
  • शहीद शेख बहादुर शाह जफर की याद में हजारीबाग में हुआ जलसा का आयोजन
  • शहीद शेख बहादुर शाह जफर की याद में हजारीबाग में हुआ जलसा का आयोजन
  • Women's T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने दर्ज की जीत, पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा
  • नीमडीह के झिमड़ी गांव में भाजपा नेता विनोद राय के प्रयासों से 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण
  • Women's T20 World Cup 2024: पाकिस्तान महिला टीम ने भारत को दिया 106 रनों का लक्ष्य
  • Women's T20 World Cup 2024: पाकिस्तान ने जीत टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम
  • Women's T20 World Cup 2024: भारत-पाक मैच आज, मुकाबले से पहले जाने दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें
  • चांडिल के धातकीडीह में 6 एवं 7 अक्टूबर को एचएलएम ट्रॉफी सीजन - 3 का भव्य उद्घाटन हुआ
  • Train Cancelled: रेलयात्री कृपया ध्यान दें, झारखंड में कई ट्रेनों का बदला रूट, 10 ट्रेनें कैंसिल
  • फिर इजराइल ने किया बड़ा हमला, लेबनान के बाद इस देश पर हमला
  • पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren की बिगड़ी तबीयत, टीएमएच में भर्ती
  • सांसद ने डे नाइट क्रिकेट मैच का किया उद्घाटन
  • हजारीबाग: बीजीआर कंपनी कैंप में उत्पात मामले को लेकर 1500 लोगों पर प्राथमिकी
  • Jharkhand Assembly Election: BJP चुनाव समिति की बैठक आज
  • Jharkhand Assembly Election: BJP चुनाव समिति की बैठक आज
झारखंड


नीमडीह के झिमड़ी गांव में भाजपा नेता विनोद राय के प्रयासों से 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण

नीमडीह के झिमड़ी गांव में भाजपा नेता विनोद राय के प्रयासों से 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: आज नीमडीह के झिमड़ी गांव में कृष्णा महतो के घर से कामदेव प्रमाणिक के घर तक लगभग 500 मीटर की कच्ची सड़क, जो तलाबनुमा गड्ढों से भरी हुई थी, भाजपा नेता सह युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय के व्यक्तिगत प्रयासों से मोरम, मिट्टी, गिट्टी और राबिस डालकर बनवाई गई. इस सड़क के खराब हालत के कारण सैकड़ों लोगों के लिए आवागमन बेहद कठिन हो गया था, खासकर स्कूली बच्चों की वैन इस सड़क पर प्रवेश नहीं कर पा रही थी.

गांव के लोगों ने भी इस निर्माण कार्य में श्रमदान कर महत्वपूर्ण योगदान दिया. गांववासियों का कहना है कि इस सड़क में इतने गहरे गड्ढे थे कि बच्चों के लिए स्कूल जाना मुश्किल हो गया था और गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई थी. विनोद राय के प्रयासों से अब इस सड़क पर आसानी से आवागमन हो सकेगा और स्कूली बच्चों को भी सुविधा प्राप्त होगी.यह कार्य ग्रामीणों के सहयोग और भाजपा नेता विनोद राय के प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप संभव हो पाया है. इस सड़क के बनने से अब सैकड़ों ग्रामीणों को राहत मिली है और उनका दैनिक जीवन सामान्य हो सकेगा.मौके पे आनंद प्रामाणिक, बलराम महतो, उत्तम प्रमाणिक, दीपक महतो, बासुदेव महतो, सरूप महतो एवं गणेश महतो आदि उपस्थित रहे.
अधिक खबरें
जामजोरी गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर कनीय अभियंता ने की पुल व गार्डवाल निर्माण की जांच
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 8:19 AM

गांडेय प्रखंड के जामजोरी में हो रहे पुल व गार्डवाल निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर कनीय अभियंता किशोर हाडी ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संवेदक को कई निर्देश दिए.जानकारी के अनुसार जामजोरी में पुल व गार्डवाल निर्माण में कथित तौर पर अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी.ग्रामीणों ने सुधार की मांग को लेकर कार्य रोकने का निर्णय लिया था.

30 शय्या वाले नवनिर्मित अस्पताल में मरीजों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगे- विधायक
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 8:11 PM

बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में रविवार को स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने एक सादे समारोह में 12 करोड़ रुपए की तीन योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.विधायक रामचंद्र सिंह ने अपने समर्थको के साथ प्रखंड के मुर्गीडीह ग्राम में 10 करोड रुपए की अधिक लागत से बने 30 बेड वाले आधुनिक अस्पताल का विधिवत नारियल फोड़कर व फीता काट कर उद्घाटन किया.

नीमडीह मे 2 करोड़ 65 लाख कि लागत से बनने वाले सड़क का विधायक ने किया शीलान्यास
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 8:04 PM

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के हुंडरु पाथरडीह पीडब्लूडी पथ से चिंगरा तक निर्माण होने वाले 3.20 किमी सड़क का शीलान्यास रविवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शीलापट्ट अनावरण कर किया.

वर्तमान सरकार केवल लूट में लगी रही: निर्भय कुमार शाहाबादी
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 7:55 PM

गिरिडिह विधानसभा के अकदोनी कला पंचायत के ग्राम बदडीहा में गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने बैजनाथ मंडल, नकुल तुरी, विजय चौधरी, किशोर यादव के नेतृत्व जनसंपर्क अभियान चलाया. निर्भय शाहबादी के बदडीहा पहुंचने पर लोगो ने गाजे बाजे के साथ फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया.

असम के मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट, चंपाई सोरेन के बेहतर स्वस्थ की कामना की
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 7:53 PM

रांची/डेस्क: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का आगमन एक बार फिर रांची में हो चुका है. रांची आने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. जिसके बाद वह प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए. वहीं दूसरी तरफ आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपाई सोरेन को 'मांझी परगना महासम्मेलन' को संबोधित करना था.