भोजूडीह आरपीएफ

भोजूडीह आरपीएफ की कार्रवाई, रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के आरोप में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भोजूडीह की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

By : Ark Sahuliyar
भोजूडीह आरपीएफ की कार्रवाई, रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के आरोप में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत 
चंदनकियारी/डेस्क:
रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भोजूडीह की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से करीब 1,600 रुपये मूल्य की रेलवे केबल बरामद की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को भोजूडीह आरपीएफ पोस्ट की टीम ने इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में निगरानी अभियान चलाया. इसी दौरान कडामदा रेलवे ब्रिज के पास एक संदिग्ध युवक मिलन स्वर्णकार (18 वर्ष) को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से रेलवे सिग्नलिंग की 12-कोर अर्थ केबल लगभग तीन मीटर तथा 6-कोर केबल लगभग एक मीटर बरामद की गई. बरामद केबल की कुल कीमत करीब 1,600 रुपये बताई गई है.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर 20 सितंबर 2026 को उक्त केबल काटकर छिपाने की बात स्वीकार की. इसके बाद आरपीएफ ने आरोपी को रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 6 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया. आरपीएफ की इस कार्रवाई को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- बंद रेलवे फाटक के बूम से टकराया टोटो, आरपीएफ ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन किया जब्त

 

संबंधित सामग्री

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से कल होगा तीन दिवसीय पदयात्रा का भव्य शुभारंभ

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से कल होगा तीन दिवसीय पदयात्रा का भव्य शुभारंभ

भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा पारंपरिक झंडा दिखाकर करेंगे पदयात्रा का शुभारंभ, आकर्षण का केंद्र होगा भगवान बिरसा मुंडा का रथ एवं प्रतिमा

12 November 2026
टाटा-बादाम पहाड़ रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों ने लगाई आग, ग्रामीणों-यात्रियों ने आग बुझाकर पैसेंजर ट्रेन को किया रवाना

टाटा-बादाम पहाड़ रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों ने लगाई आग, ग्रामीणों-यात्रियों ने आग बुझाकर पैसेंजर ट्रेन को किया रवाना

ट्रेन रुकने के साथ ट्रेन के यात्री व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, तत्पश्चात ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना की गई

12 November 2026
डीवीसी अध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया बोकारो थर्मल का दौरा, ऐतिहासिक धरोहर व विद्युत उत्पादन व्यवस्था का किया अवलोकन

डीवीसी अध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया बोकारो थर्मल का दौरा, ऐतिहासिक धरोहर व विद्युत उत्पादन व्यवस्था का किया अवलोकन

अधिकारियों एवं कर्मियों से संवाद किया और बोकारो थर्मल में भी जल्द लगेगा नया पावर प्लांट लगने की बात कही

12 November 2026
दुनिया की बेशकीमती कंपनियों में शुमार nVIDIA से जेन्सेन हुआंग की विदाई के बाद कोलेट क्रेस बनीं  अंतरिम CEO

दुनिया की बेशकीमती कंपनियों में शुमार nVIDIA से जेन्सेन हुआंग की विदाई के बाद कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम CEO

चीनी सुन्दरी से अफेयर की खबरों के उठे तूफान के बाद CEO पद से जेन्सेन हुआंग ने दे दिया इस्तीफा<br/>

12 November 2026
मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर भटकते मिले आनंदपुर के दो बच्चे, आरपीएफ ने परिजनों को सौंपा

मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर भटकते मिले आनंदपुर के दो बच्चे, आरपीएफ ने परिजनों को सौंपा

पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वे रास्ता भटककर मनोहरपुर पहुंच गए, आनंदपुर क्षेत्र के बेडाईचिड़ा गांव के रहने वाले हैं दोनों बच्चे

12 November 2026