न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: हरमू इलाके में स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख लगाने के मामले में अरगोड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को डिटेन किया है. पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है. मामले में बीजेपी के द्वारा अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.
यह भी पढ़ें- रांची में बिजली के खंभों पर तारों के मकड़जाल मामले में झारखंड सरकार ने हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष