सीआईएसएफ एनके एरिया ने कार्रवाई कर केडीएच क्षेत्र से 1.07 टन अवैध कोयला किया जब्त, बाइक भी पकड़ी गई

By : News11 Bharat
सीआईएसएफ एनके एरिया ने कार्रवाई कर केडीएच क्षेत्र से 1.07 टन अवैध कोयला किया जब्त, बाइक भी पकड़ी गई

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  सीआईएसएफ एनके एरिया द्वारा अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को सीसीएल एनके एरिया अंतर्गत केडीएच परियोजना क्षेत्र में विशेष छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की गई. जानकारी अनुसार मंगलवार को केडीएच परियोजना से सटे विश्रामपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध रूप से जमा कर रखे गए लगभग 1.07 टन कोयले को जब्त किया गया. इसके अतिरिक्त डकरा रेलवे साइडिंग क्षेत्र से अवैध कोयला ढुलाई में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन (जेएच 01 ई 7422) भी बरामद किया गया. जब्त कोयला एवं वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए खलारी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है. यह पूरी कार्रवाई सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई. सीआईएसएफ द्वारा लगातार एनके एवं पिपरवार क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए खदान क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी भी तेज कर दी गई है, ताकि प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके. इस अभियान का नेतृत्व उप कमांडेंट दिनेश कुमार एवं उप कमांडेंट अजय कुमार पांडे ने किया. टीम में निरीक्षक राजेश कुमार सरोज, निरीक्षक रश्मि, निरीक्षक एस.पी. तिग्गा तथा उपनिरीक्षक अनिल सहित अन्य जवानों की अहम भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: गोमिया में जमीन संबंधित मामले में न्याय की आस लिए महिला अपने बच्चों के साथ बैठी भूख हड़ताल पर

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार