NH-19 पर हाइवा से निकला ‘नशे का तहखाना’, 208 किलो गांजा बरामद, चालक-खलासी गिरफ्तार

गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर पुलिस ने एक हाइवा वाहन से 208 किलो गांजा बरामद किया है। गांजे को वाहन के डल्ले के नीचे बने गुप्त तहखाने में छिपाकर बिहार लाया जा रहा था।

By : sawan kumar
NH-19 पर हाइवा से निकला ‘नशे का तहखाना’, 208 किलो गांजा बरामद, चालक-खलासी गिरफ्तार

नएच -19 पर हाइवा से निकला ‘नशे का तहखाना

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

राहुल कुमार / शेरघाटी -  गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाइवा वाहन से करीब 208 किलो गांजा बरामद किया है। गांजे की यह खेप बेहद शातिर तरीके से वाहन के डल्ले के नीचे बनाए गए गुप्त तहखाने में छिपाकर लाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

हाईलाइट्स - 

  • एनएच-19 पर वाहन जांच के दौरान शेरघाटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • हाइवा के डल्ले के नीचे बने गुप्त चैंबर से 208 किलो गांजा बरामद
  • आठ बोरों में छिपाकर लाई जा रही थी गांजे की खेप
  • चालक और खलासी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
  • उड़ीसा से बिहार लाई जा रही थी खेप, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
     

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, आठ बोरों में छिपाकर लाई जा रही थी खेप

जानकारी के अनुसार, शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक हाइवा वाहन में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर बिहार की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एनएच-19 पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान संदिग्ध हाइवा को रोककर तलाशी ली गई। शुरुआती जांच में वाहन सामान्य मालवाहक प्रतीत हुआ, लेकिन पुलिस को शक होने पर डल्ले की गहन जांच की गई। जांच के दौरान डल्ले के नीचे विशेष रूप से बनाया गया एक गुप्त चैंबर मिला, जिसमें आठ बोरे रखे गए थे। प्रत्येक बोरे में करीब 26 किलो गांजा भरा हुआ था। कुल मिलाकर लगभग 208 किलो गांजा बरामद किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस के अनुसार, गांजे की यह खेप उड़ीसा से बिहार लाई जा रही थी और राज्य के विभिन्न जिलों में इसकी सप्लाई होनी थी। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले को लेकर जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें - सात फेरे, सात वचन, सात जन्मों का साथ, महज़ 30 मिनट में टूट गया, प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; दूल्हे की मौत, दुल्हन...

संबंधित सामग्री

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

दिव्या हत्याकांड में बड़ी सफलता: मुख्य आरोपी राहुल यादव गिरफ्तार, शेरघाटी में गहन पूछताछ जारी

दिव्या हत्याकांड में बड़ी सफलता: मुख्य आरोपी राहुल यादव गिरफ्तार, शेरघाटी में गहन पूछताछ जारी

डोभी थाना क्षेत्र के चर्चित दिव्या कुमारी पासवान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मामले के मुख्य आरोपित राहुल कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मुहर्रम पर बिहार के इस शहर में नहीं बजा सकेंगे डीजे, धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर भी लगा बैन

मुहर्रम पर बिहार के इस शहर में नहीं बजा सकेंगे डीजे, धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर भी लगा बैन

शेरघाटी में मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही किसी प्रकार के धारदार हथियारों के प्रदर्शन, लहराना अथवा सार्वजनिक प्रदर्शन की भी अनुमति नहीं होगी।<br/>

NH-19 पर दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन ने छात्रा को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया महाजाम

NH-19 पर दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन ने छात्रा को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया महाजाम

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (जीटी रोड) पर शेरघाटी थाना क्षेत्र के पत्थरकट्टी के निकट एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही छात्रा को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बिहार में तस्करों के नए पैंतरे पर उत्पाद विभाग का प्रहार! शेरघाटी में दो बाइकों से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

बिहार में तस्करों के नए पैंतरे पर उत्पाद विभाग का प्रहार! शेरघाटी में दो बाइकों से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

शेरघाटी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो बाइकों से 335 बोतलों में बंद 164.5 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त. गुप्त सूचना पर माही भट्ठा के पास छापेमारी, केस दर्ज कर तस्करों की तलाश तेज.