सीतामढ़ी: नीतीश के सुशासन में अपराधियों पर एक्शन चालू, कुख्यात अपराधी शांतनु गिरफ्तार

श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी की हत्या कर मूर्तियां चुराने का आरोप

By : News11 Bharat
सीतामढ़ी: नीतीश के सुशासन में अपराधियों पर एक्शन चालू, कुख्यात अपराधी शांतनु गिरफ्तार

अमित कुमार/न्यूज11  भारत 

सीतामढ़ी/डेस्क: बिहार में नीतीश सरकार की दसवीं पारी शुरू होने के साथ ही सुशासन की गति तेज हो गई है. गृह विभाग के कड़े निर्देश के बाद अब बिहार में अपराधियों की सामत आ गई है एक के बाद एक एनकाउंटर कार्रवाई जारी है. इसी दौरान सीतामढ़ी में भी बेलसंड थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात कुख्यात अपराधी शांतनु का एनकाउंटर किया गया. अठारह महीनों से सीतामढ़ी पुलिस शांतनु की तलाश कर रही थी, इसपर बेलसंड थाना क्षेत्र के जाफरपुर में श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी की हत्या कर मूर्तिया चोरी करने और जनसुराज के नेता रवि सिंह की हत्या किए जाने समेत डकैती, आर्म्स एक्ट का आरोप है.

बेलसंड थाना क्षेत्र के चंदौली बस स्टैंड के समीप बीती रात STF और जिला पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई . बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा जब घेराबंदी की गई तो इस दौरान शांतनु द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया जिसके बाद जवाब कार्रवाई में पुलिस द्वारा गोली चलाई गई जिसमें शांतनु घायल हो गया जिसे स्थानीय PHC में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर किया गया जहां पुलिस अभिरक्षा में इसका इलाज चल रहा है. पुलिस घटना स्थल से एक पिस्टल और तीन खोखा बरामद किया है.

यह भी पढ़ें: पुलिस ओपी के सामने से हो रही है अवैध बालू की तस्करी! आखिर किसका है हाथ!

संबंधित सामग्री

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से कल होगा तीन दिवसीय पदयात्रा का भव्य शुभारंभ

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से कल होगा तीन दिवसीय पदयात्रा का भव्य शुभारंभ

भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा पारंपरिक झंडा दिखाकर करेंगे पदयात्रा का शुभारंभ, आकर्षण का केंद्र होगा भगवान बिरसा मुंडा का रथ एवं प्रतिमा

12 November 2026
टाटा-बादाम पहाड़ रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों ने लगाई आग, ग्रामीणों-यात्रियों ने आग बुझाकर पैसेंजर ट्रेन को किया रवाना

टाटा-बादाम पहाड़ रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों ने लगाई आग, ग्रामीणों-यात्रियों ने आग बुझाकर पैसेंजर ट्रेन को किया रवाना

ट्रेन रुकने के साथ ट्रेन के यात्री व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, तत्पश्चात ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना की गई

12 November 2026
डीवीसी अध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया बोकारो थर्मल का दौरा, ऐतिहासिक धरोहर व विद्युत उत्पादन व्यवस्था का किया अवलोकन

डीवीसी अध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया बोकारो थर्मल का दौरा, ऐतिहासिक धरोहर व विद्युत उत्पादन व्यवस्था का किया अवलोकन

अधिकारियों एवं कर्मियों से संवाद किया और बोकारो थर्मल में भी जल्द लगेगा नया पावर प्लांट लगने की बात कही

12 November 2026
दुनिया की बेशकीमती कंपनियों में शुमार nVIDIA से जेन्सेन हुआंग की विदाई के बाद कोलेट क्रेस बनीं  अंतरिम CEO

दुनिया की बेशकीमती कंपनियों में शुमार nVIDIA से जेन्सेन हुआंग की विदाई के बाद कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम CEO

चीनी सुन्दरी से अफेयर की खबरों के उठे तूफान के बाद CEO पद से जेन्सेन हुआंग ने दे दिया इस्तीफा<br/>

12 November 2026
मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर भटकते मिले आनंदपुर के दो बच्चे, आरपीएफ ने परिजनों को सौंपा

मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर भटकते मिले आनंदपुर के दो बच्चे, आरपीएफ ने परिजनों को सौंपा

पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वे रास्ता भटककर मनोहरपुर पहुंच गए, आनंदपुर क्षेत्र के बेडाईचिड़ा गांव के रहने वाले हैं दोनों बच्चे

12 November 2026