Sunday, Oct 6 2024 | Time 01:07 Hrs(IST)
झारखंड


Deori Temple: किसी ने नहीं देखा है 700 वर्ष पुराने इस प्राचीन मंदिर को बनते, पौराणिक कहानियों को सुनकर रह जाएंगे दंग

Deori Temple: किसी ने नहीं देखा है 700 वर्ष पुराने इस प्राचीन मंदिर को बनते, पौराणिक कहानियों को सुनकर रह जाएंगे दंग

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः झारखंड की पहचान यहां के जंगल और पहाड़ से है. यहां हर तरफ प्रकृति और हसीन वादियां मौजूद हैं जो आपके मन को मोह लेगा. यहां की आदिवासी लोक संस्कृति और लोक कला इस राज्य को और भी विशिष्ट बनाती हैं. वहीं यहां हिन्दू धर्म के कई पर्यटनस्थल भी मौजूद हैं. यहां कई ऐसे मंदिर हैं जिनका काफी पौराणिक महत्व है. इन मंदिरों से जुड़ी कई रोचक कथाएं हैं जिन्हें सुनकर आप दंग रह जाएंगे. ऐसी ही एक मंदिर रांची-जमशेदपुर हाइवे में स्थित दिउड़ी मंदिर है. 

 

16 भुजाओं वाली मां की साढ़े तीन फुट ऊंची प्रतिमा है स्थापित 

दिउड़ी मंदिर का नाम हर झारखंडवासी की जुबान पर रहता है. यहां के लोग मौका मिलने पर मां काली के इस प्रसिद्ध मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करना नहीं भूलते हैं. खुद रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी हमेशा इस मंदिर में पूजा करने पहुंचते हैं. इस मंदिर की मान्यता है कि यहां मांगी हुई हर मानोकामनाएं पूरी होती हैं. इसी वजह से झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं. यह मंदिर रांची और आसपास के इलाकों में अपनी एक विशेष पहचान बना चुका है. इस मंदिर में 16 भुजाओं वाली मां काली की करीब साढ़े तीन फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित है. यह मंदिर इसलिए भी खास है क्योंकि अन्य मंदिरों में इतनी भुजाओं वाली प्रतिमा नहीं होती है. अन्य मंदिरों में मां काली की आठ या दस भुजाओं वाली प्रतिमा ही होती है. 


मंदिर को लेकर कई तरह की काथा प्रचलित 

दिउड़ी मंदिर को लेकर कई तरह की रोचक कहानियां प्रचलित हैं. स्थानीय लोग दावा करते हैं कि यह मंदिर करीब 700 वर्ष पुराना है. बताया जाता है कि 10वीं से 12वीं शताब्दी के बीच इस मंदिर का निर्माण किया गया था. हालांकि, कहा जाता है कि इस मंदिर के निर्माण को होते हुए किसी ने नहीं देखा था. एक प्रचलित पौराणिक कहानी के अनुसार 700 वर्ष पहले एक भक्त को सपने में यह मंदिर दिखाई दिया. सुबह उठकर वह भक्त जंगलों में मंदिर की खोज  में जुट गया. काफी खोजबीन करने पर उसे घने जंगलों के बीच एक मंदिर नजर आया. वह इसे देखकर दंग रह गया. उसने इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दी. दिउड़ी मंदिर को लेकर एक दूसरी कहानी भी प्रचलित है. मंदिर के पुजारी की मानें तो तमाड़ इलाके में केरा नामक एक राजा हुआ करते थे. वह एक युद्ध में हार के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे. इस दौरान आराम करने के दौरान उनके सपने में देवी ने दर्शन दिया. देवी ने राजा से कहा कि वह देवी की एक मंदिर का निर्माण करवाएं. इसके बाद राजा केरा ने देवी की एक मंदिर का निर्माण कराया. मंदिर का निर्माण होते ही राजा को उनका राज्य दोबारा वापस मिल गया. 


 

रांची-टाटा हाइवे पर स्थित है दिउड़ी मंदिर 

दिउड़ी मंदिर रांची से करीब 70 किलोमीटर दूर रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर तमाड़ नामक जगह पर स्थित है. यहां पहुंचना के कई साधन हैं. यहां पहुंचने के लिए आपको हर क्षण रांची से बस मिल जाएंगी. साथ ही आप अपनी खुद भी सड़क मार्ग से जा सकते हैं. तमाड़ के पास जैसे ही आप ओवरब्रिज पर चढ़ेंगे, आपको दिउड़ी मंदिर का गुंबद नजर आने लगेगा. इसी ओवरब्रिज के नीचे से एक रास्ता मंदिर को जाता है. यहां स्थापित मां काली की प्रतिमा ओडिशा की मूर्ति कला पर आधारित है. इस मंदिर का निर्माण पूर्व मध्यकाल में करीब 1300 ई. में हुआ होगा. 

 


 

 
अधिक खबरें
दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:42 PM

पलामू / डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के दंगवार ओपी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर पलामू एसपी के निर्देश पर और हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के निर्देशानुसार दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

सरायकेला खरसावां में उत्पाद विभाग ने जप्त किये 20 लीटर अवैध शराब
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:36 PM

सरायकेला/डेस्क: अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार अनुसार आर आई टी थाना अंतर्गत भुया जंगल नदी किनारे और गम्हरिया थाना अंतर्गत मुर्गा गुट्टा गांव में शराब अड्डा पर छापेमारी किया गया.

राज्य के कई IAS अधिकारियों का तबादला-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:30 PM

झारखंड के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. रांची के पूर्व डीसी राहुल कुमार सिन्हा को निदेशक, खान, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. वहीं, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को विशेष सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ते सीसीएल के कदम, गिरिडीह के पहले सोलर प्लांट का उद्घाटन
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:28 PM

गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह क्षेत्र के जोक्तियाबाद में सीसीएल द्वारा संचालित चार मेगावाट सोलर प्लांट का उद्घाटन महाप्रबंधक गिरिडीह क्षेत्र, डीवीसी सब-स्टेशन प्रभारी और गिरिडीह क्षेत्र के सीसीएल के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया .मौके पर नारियल फोड़ कर विधिवत प्लांट की चार्जिंग सफलतापूर्वक की.

मंत्री मिथिलेश पहुंचे अन्नराज डैम, एनडीआरएफ की टीम को अभियान तेज करने का दिया निर्देश
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:20 PM

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शनिवार को अन्नराज डैम पहुंचे.