न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में हर साल 20.75 करोड़ रुपये यानी 332 लाख यूनिट बिजली चोरी हो जाती है. हजारीबाग सर्किल इस मामले में सबसे आगे है, जहां सालाना 49.62 लाख यूनिट बिजली की चोरी होती है. इसके बाद दूसरे स्थान पर जमशेदपुर है, जहां सालाना 38.39 लाख यूनिट बिजली की चोरी होती है. तीसरे नंबर पर राजधानी रांची है, जहां सालाना 28.04 लाख यूनिट बिजली चोरी होती है. यह खुलासा झारखंड राज्य बिजली वितरण (JBVNL) द्वारा झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को सौंपे गए आंकड़ों में हुआ है.
सर्किल में बिजली चोरी (यूनिट लाख में):
- रांची: 28.04 लाख यूनिट
- हजारीबाग: 49.62 लाख यूनिट
- जमशेदपुर: 38.39 लाख यूनिट
- चाईबासा: 21.47 लाख यूनिट
- डाल्टनगंज: 27.52 लाख यूनिट
- चास: 28.82 लाख यूनिट
- देवघर: 27.68 लाख यूनिट
- दुमका: 6.52 लाख यूनिट
- साहेबगंज: 10.37 लाख यूनिट
- गिरिडीह: 20.14 लाख यूनिट
- गढ़वा: 10.50 लाख यूनिट
- धनबाद: 27.50 लाख यूनिट
- रामगढ़: 10.98 लाख यूनिट
- कोडरमा: 13.37 लाख यूनिट
- गुमला: 11.07 लाख यूनिट