Friday, Sep 20 2024 | Time 05:33 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


पलामू के पूर्व जिला अध्यक्ष का बड़ा आरोप, RJD प्रदेश कार्यालय में बिकता है 'जिस्म'

पलामू के पूर्व जिला अध्यक्ष का बड़ा आरोप, RJD प्रदेश कार्यालय में बिकता है 'जिस्म'
संजीव यादव / न्यूज11 भारत

पलामू/डेस्कः पलामू जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद के प्रदेष अध्यक्ष संजय यादव के खिलाफ बड़ा गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने कहा है कि प्रदेश कार्यालय में जिस्म का धंधा होता है. प्रदेश कार्यालय में जिस्म बिकता है उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि प्रदेश के नेता के पास मेल पर एक वीडियो क्लिप भी है. आगा उन्होंने कहा कि प्रदेष अध्यक्ष संजय यादव शीघ्र बीजेपी ज्वॉइन करेंगे. वे सभी जिला अध्यक्ष से पैसे की भी उगाही करते है. 

 

इतना ही नहीं मोहन विश्वकर्मा ने पलामू से लोकसभा प्रत्याशी रहीं ममता भुइयां पर भी आरोप लगाया है ममता भुइयां पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्होंने कहा है कि ममता भुइयां सभी के साथ छल कर रही हैं. ममता भुइयां ने चुनाव आयोग को खर्च ब्यौरा भी छुपाया है. उसने चुनाव आयोग के पास फर्जी पेट्रोल पंप का बिल भी जमा किया हैं. इसे लेकर जल्द ही कोर्ट में फाइल करेंगे और चुनाव आयोग से भी शिकायत करेंगे ताकि ममता भुइयां आगे से कभी भी चुनाव नहीं लड़ सकें.

 


 

बता दें, बीते दिन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने पलामू जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा को पार्टी की गोपनीयता भंग करने के आरोप में 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. जिसके बाद पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बड़ा आरोप लगाए हैं. 

 

इधर, मामले में राजद के OBC के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ चंद्रवंशी ने इन बातों को निराधार बताया है साथ ही उन्होंने कहा है कि यह कोई नेता का बयान नहीं हो सकता है ये किसी अपराधी व्यक्ति का बयान ही हो सकता है. मोहन विश्वकर्मा ने कभी भी राजद के लिए काम नहीं किया है. उसने हमेशा राजद के विरुद्ध काम किया है जिसको लेकर प्रदेश नेतृत्व ने निष्कासित किया है अब इसके बाद वे अनर्गल बयान दे रहे हैं.

अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए