Sunday, Oct 6 2024 | Time 09:55 Hrs(IST)
  • झारखंड में जल्द दूर होगी बालू की किल्लत, NGT की रोक हटते ही 50 से अधिक नदी घाटों से बालू उठाव होगा शुरू
  • नक्सल प्रभावी राज्यों के CM के साथ कल बैठक करेंगे अमित शाह, झारखंड के CM भी होंगे शामिल
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में आज और कल बारिश की संभावना, जानें अपने जिले का हाल
  • झारखंड एडवोकेटस वेलफेयर फंड ट्रस्टी में बोकारो अधिवक्ताओं का किया गया लिस्ट जारी
  • 'सम्पूर्णता अभियान' का किया गया सफल समापन
  • विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के साथ डीसी ने किए बैठक
झारखंड


चांडिल के धातकीडीह में 6 एवं 7 अक्टूबर को एचएलएम ट्रॉफी सीजन - 3 का भव्य आयोजन

चांडिल के धातकीडीह में 6 एवं 7 अक्टूबर को एचएलएम ट्रॉफी सीजन - 3 का भव्य आयोजन

बसंत कुमार साहू/न्यूज11 भारत  


सरायकेला/डेस्क: आगामी 6 एवं 7 अक्टूबर को चांडिल प्रखंड अंतर्गत धातकीडीह में विशाल फुटबॉल प्रतियोगिता एच एल एम ट्रॉफी सीजन - 3 का आयोजन किया गया है.  जन सेवा ही लक्ष्य के संस्थापक सह समाजसेवी हरेलाल महतो के जन्मदिन के अवसर पर यह भव्य आयोजन किया जाता है.  6 अक्टूबर को धातकीडीह फुटबॉल मैदान में समाजसेवी हरेलाल महतो का जन्मदिन मनाया जाएगा.  इसके बाद दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा.  पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य से सम्मानित नेशनल आर्चरी कोच पूर्णिमा महतो फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगी.  उनके साथ विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में डायन कुप्रथा के खिलाफ संघर्ष करने वाली पद्मश्री छूटनी महतो भी शामिल होंगी.  प्रतियोगिता के प्रथम दिन शाम को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.  प्रसिद्ध स्थानीय गायक कुंदन कुमार गोप की टीम द्वारा मानभूम गीत तथा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी.  गायक कुंदन कुमार गोप के साथ गायिका कनिका कर्मकार, मानभूम कलाकार शैलेंद्र व रितु मेहता मुख्य रूप से प्रस्तुति देंगे.  


दो दिवसीय एच एल एम ट्रॉफी में कुल 16 टीम भाग लेंगे.  6 अक्टूबर को 8 टीमों के बीच मुकाबला होगा और 7 अक्टूबर को शेष 8 टीम का मैच होगा.  विजेता टीम को जन सेवा ही लक्ष्य की ओर से दो लाख ( 200000), उपविजेता को डेढ़ लाख (1,50, 000) की राशि से सम्मानित किया जाएगा.  इसके अलावा तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले टीम को एक - एक लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा.  वहीं, बेस्ट खिलाड़ी तथा बेस्ट गोलकीपर को साइकिल दी जाएगी.  7 अक्टूबर को एच एल एम ट्रॉफी का समापन समारोह होगा.  समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे.  इसके अलावा विशिष्ट तथा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में रक्षा राज्यमंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो आदि शामिल होंगे.  इन्हीं अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा.  7 अक्टूबर को फुटबॉल मैदान पर ही रक्तदान शिविर लगाया जाएगा.  ब्रम्हानंद हृदयालय ब्लड बैंक, तमोलिया के सौजन्य से स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है.  रक्तदाताओं को जन सेवा ही लक्ष्य की ओर से सम्मानित किया जाएगा. 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में आज और कल बारिश की संभावना,  जानें अपने जिले का हाल
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 8:49 AM

बीते 24 घंटे में झारखंड की राजधानी में आसमान साफ देखा गया. लेकिन आज राज्य में एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आज और कल बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. इसके लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया गया है.

बरवाडीह भाजपा मंडल में चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:50 PM

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल बरवाडीह मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के निर्देशानुसार बेतला के ड्रीमलैंड होटल में संगनाठत्मक बैठक संपन्न हुई. जिसके मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी आदरणीय प्रेम सिंह उपस्थित हुए, साथ ही बैठक प्रभारी ईश्वरी सिंह उपस्थित मौजूद थे.

दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:42 PM

पलामू / डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के दंगवार ओपी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर पलामू एसपी के निर्देश पर और हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के निर्देशानुसार दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

सरायकेला खरसावां में उत्पाद विभाग ने जप्त किये 20 लीटर अवैध शराब
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:36 PM

सरायकेला/डेस्क: अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार अनुसार आर आई टी थाना अंतर्गत भुया जंगल नदी किनारे और गम्हरिया थाना अंतर्गत मुर्गा गुट्टा गांव में शराब अड्डा पर छापेमारी किया गया.

राज्य के कई IAS अधिकारियों का तबादला-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:30 PM

झारखंड के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. रांची के पूर्व डीसी राहुल कुमार सिन्हा को निदेशक, खान, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. वहीं, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को विशेष सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.