Saturday, Oct 5 2024 | Time 19:55 Hrs(IST)
  • शुक्रवार को SSP आवास के पास युवती से हुई थी छिनतई, 24 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
  • शुक्रवार को SSP आवास के पास युवती से हुई थी छिनतई, 24 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
  • चौकीदार सीधी नियुक्ति के शारीरिक दक्षता परीक्षा में 564 अभ्यर्थियों में 174 हुए सफल
  • चौकीदार सीधी नियुक्ति के शारीरिक दक्षता परीक्षा में 564 अभ्यर्थियों में 174 हुए सफल
  • ओरमांझी प्रखंड में डॉ आशा लकड़ा ने किया संवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं से हुई रूबरू
  • ओरमांझी प्रखंड में डॉ आशा लकड़ा ने किया संवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं से हुई रूबरू
  • कर्मचारी चयन आयोग ने छात्र संघ के नेताओं को दिया अंतिम मौका, सात अक्टूबर तक साक्ष्य देने का निर्देश
  • कर्मचारी चयन आयोग ने छात्र संघ के नेताओं को दिया अंतिम मौका, सात अक्टूबर तक साक्ष्य देने का निर्देश
  • 5 से 9 अक्टूबर तक पदाधिकारियों को दी जाएगी प्रशिक्षण, चुनाव संबंधित विषयों पर दिया जाएगा ट्रेनिंग
  • 5 से 9 अक्टूबर तक पदाधिकारियों को दी जाएगी प्रशिक्षण, चुनाव संबंधित विषयों पर दिया जाएगा ट्रेनिंग
  • दुर्गा पूजा को लेकर युवा दस्ता और जिला प्रशासन के साथ प्रेस क्लब में बैठक, DIG व SDO रहे मौजूद
  • दुर्गा पूजा को लेकर युवा दस्ता और जिला प्रशासन के साथ प्रेस क्लब में बैठक, DIG व SDO रहे मौजूद
  • छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत दो महिला अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
  • छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत दो महिला अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
  • एल्विश यादव व भारती सिंह के बाद अब अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को समन, 500 करोड़ के घोटाले का है मामला
झारखंड


हजारीबाग सांसद पंहुचे बड़कागांव, 4 करोड़ की विकास योजनाओं की रखी आधारशिला

हजारीबाग सांसद पंहुचे बड़कागांव
हजारीबाग सांसद पंहुचे बड़कागांव, 4 करोड़ की विकास योजनाओं की रखी आधारशिला

प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट ( डीएमएएफटी) की राशि से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए है और इस योजना से क्षेत्र की जरूरी विकास कार्यों को किया जा रहा है. क्षेत्र के हर इलाके शहर, गांव- कस्बे, गली के विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर लोगों को राहत पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है. उक्त बातें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में डीएमएफटी योजनान्तर्गत दो विकास योजनाओं की आधारशिला रखने के उपरांत कही.
 
शनिवार को सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने संयुक्त रूप से बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम सांढ में डीएमएफटी की राशि करीब 2 करोड़ 93 लाख रुपए की राशि से ग्राम सांढ के दुफेड़वा आम बैजनाथ महतो के घर से धर्मेंद्र प्रसाद के घर होते हुए श्मशान घाट तक एवं चैता महतो के घर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय होते हुए मुख्य पथ जोधी महतो के घर तक पीसीसी पर निर्माण कार्य का शिलान्यास और ग्राम गोसाईं बलिया में डीएमएफटी की राशि एक करोड़ 70 हजार की लागत से उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोसाईं बलिया के उन्नयन हेतु विविध कार्य का विधिवत शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर और नारियल फोड़कर किया. इस दौरान यहां पहुंचने से पूर्व बड़कागांव चौक और सांढ एवं गोसाईबलिया में स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का फूल माला पहनाकर और ढोल ताशे के साथ जबरदस्त स्वागत किया.
 
सांढ और गोसाई बलिया दुर्गा मंडप में सांसद ने टेका माथा
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सांढ और ग्राम गोसाईं बलिया में नवरात्र के अवसर पर दुर्गा मंडप पहुंचकर यहां माथा टेका और माता रानी से संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
 
मौके पर ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
उक्त मौके पर विशेषरुप से विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मुकुल देव नारायण, संवेदक सह पूर्व मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद, सांढ़ पंचायत मुखिया सुलेखा कुमारी, चौपदार बलिया पंचायत मुखिया पूजा कुमारी, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, समाजसेवी भवानी प्रसाद, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह, पूर्व मुखिया भीखन महतो, पंसस उपेन्द्र कुमारी, भाजपा नेता सुमन गिरी , सोहनलाल मेहता, पंसस प्रभु राम, टेकलाल कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अजित महतो, चन्दन पुरी, सुरेश महतो, सुखदेव महतो, त्रिलोकी महतो, सतीश राम, गिन्नी वर्मा, पूनम कुमारी, जगत नन्द गुप्ता, प्रधानाध्यापक गोपाल कुमार दांगी, सजंय कुमार, नेहा कुमारी, राजीव रंजन, किन्नू राम, सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें.
अधिक खबरें
भरनो प्रखंड के खरतंगा गांव में हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे विधायक जिग्गा सुसारण होरो,बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 7:47 PM

गुमला/डेस्क: भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत खरतंगा गांव में सरना संगम क्लब के तत्वाधान में आयोजित 5 दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का शनिवार को समापन किया गया. जिसमे बतौर मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारन होरो शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टॉस कराकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया.

शुक्रवार को SSP आवास के पास युवती से हुई थी छिनतई, 24 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 7:36 AM

एसएसपी आवास के पास से एक युवती से शुक्रवार को हुई छिनतई मामले में पुलिस ने दो आरोपियों जो गिरफ्तार किया है. 24 घंटे के अंदर छिनतई में शामिल मो सैफ और मो कैफ को गिरफ्तार किया गया. पूरा मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है. छिनतई करने वाले गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस की कारवाई जारी है.

108 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक जब्त, 1 गिरफ्तार
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 7:34 PM

गावां थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी करते हुए 72 केन बियर और 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. साथ ही एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. शराब ले जा रहा युवक डूमर झारा निवासी सोमर साव का पुत्र छोटू साव 25 वर्ष बताया जा रहा है.

चौकीदार सीधी नियुक्ति के शारीरिक दक्षता परीक्षा में 564 अभ्यर्थियों में 174 हुए सफल
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 7:23 PM

बोकारो/डेस्क: जिलान्तर्गत चौकीदार संवर्ग की कुल 159 पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु शनिवार को सेक्टर 12 स्थित जैप 4 मैदान में आयोजित शारीरिक दक्षता जाँच परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. सुबह 5 बजे से ही अभ्यर्थियों का जुटान होने लगा था.

ओरमांझी प्रखंड में डॉ. आशा लकड़ा ने किया संवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं से हुई रूबरू
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 7:14 PM

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने ओरमांझी प्रखंड में संवाद कार्यक्रम किया. ग्रामीणों को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के कार्यों की जानकारी दी गई. केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आदिवासी समुदाय को मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली. ग्रामीणों ने संवाद के दौरान पानी, पेंशन, पीएम आवास से संबंधित कई समस्या के बारे में बताया. इतना ही नहीं जमीन से संबंधित कई मामले भी आयोग के समक्ष आए.