Tuesday, Sep 17 2024 | Time 01:21 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » रांची


हटिया विधायक नवीन जायसवाल के आवास पहुंचे असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा, विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यमणि सिंह, देवव्रत पाहन व पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू से भी मुलाकात की
हटिया विधायक नवीन जायसवाल के आवास पहुंचे असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा, विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा हटिया विधायक नवीन जायसवाल के अरगोड़ा स्तिथ आवास पहुंचे. विधायक नवीन जायसवाल ने उनका बुके देकर स्वागत किया. हिमंता बिस्वा सरमा, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, विधायक नवीन जायसवाल के बीच रांची, हटिया और जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यक्रम के साथ मौजूदा राजनीति पर चर्चा हुई. साथ ही 20 जुलाई को आहूत पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक की तैयारी पर भी चर्चा हुई.

 

बता दें कि पार्टी के विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे. बैठक में प्रदेश से लेकर मंडल स्तर के नेता शामिल होंगे. झारखंड दौरे पर रहने के दौरान असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पार्टी ने नेता और कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू से भी मुलाकात की. 



 

असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा इन दिनों रांची में कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को वह बीमार चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यमणि सिंह के आवास पहुंचे. उन्होंने सूर्यमणि सिंह से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना. बता दें कि, सूर्यमणि सिंह पीछले मार्च माह से बीमार चल रहे है.

 

देवव्रत पाहन के घर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा


इसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा आरएसएस के क्षेत्रीय संघ चालक देवव्रत पाहन के घर पहुंचे. बरियातू स्थित देवव्रत पाहन के आवास पर उनसे शिष्टाचार मलाकात की. सूत्रों के मुताबिक शाम भी संघ कार्यलय में मंत्रणा बैठक हुई थी. 


 


 
अधिक खबरें
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान के निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:18 AM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान नामकुम, रांची के निदेशक डॉ अभिजीत कर एवं परामर्शी डॉ निर्मल कुमार ने मुलाकात की।

रांची के कई थाना प्रभारियों का तबादला, देखें सूची-
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 2:27 AM

राजधानी रांची के कई थाना प्रभारियों का तबादला हुआ है. इस संबंध में एसएसपी ने आदेश जारी किया है. इसमें शहर के ओरमांझी, अरगोड़ा और कई थाना प्रभारी का तबादला किया गया है. इससे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है.

उमेडंडा सहित बुड़मू प्रखंड के अन्य क्षेत्र में लगातर बारिश से ग्रामीणों का कच्चा मकान हो रहा ध्वस्त, आम जनजीवन है अस्त-व्यस्त
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 2:26 PM

बुड़मू प्रखंड के उमेडंडा पंचायत अंतर्गत बड़कामूरू निवासी जैबीर साहू का घर गिरा और उसके नीचे खस्सी दबकर मर गया. वहीं पड़ोसी करण साहू पिता रामनंदन साहू, ललन साहू पिता स्व. तिरतू साहू, मीरा देवी पति माधव साहू, ननकू साहू पश्चिम टोला का घर गिरा, पारपोखर निवासी दुखू मोची के घर में दरारें हो गयी.

रांची के आर्यभट्ट सभागार में अधिवक्ता परिषद झारखंड का प्रांतीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 2:02 PM

राजधानी रांची के आर्यभट्ट सभागार में अधिवक्ता परिषद झारखंड का प्रांतीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है. जहां मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन बर काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा स्टेट बर काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण एवं बार काउंसिल आफ इंडिया के कई सदस्य मौजूद हैं.

झारखंड विधानसभा के चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की बैठक
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 1:35 PM

झारखंड विधानसभा के चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में हो बैठक रही है. झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा को कौन-कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?