Sunday, Apr 13 2025 | Time 14:42 Hrs(IST)
  • कोडरमा में महिला ने ग्रामीणों पर डायन और भूत कहकर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
  • नहीं थम रहा रांची में अपराधों का सिलसिला! नगड़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को मारी गोली
  • दशम फॉल में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की विशेष बैठक
  • ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात
  • जमशेदपुर में 200 रूपए के विवाद में चली गोलियां, जुगसलाई में दहशत, CCTV में कैद हुए 15 अज्ञात आरोपी
  • बगोदर व बरकट्ठा विधायक ने बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, मरीजों और छात्राओं को बेहतर सुविधा का दिया निर्देश
  • हुसैनाबाद अलीनगर के युवाओं ने निःशुल्क शिक्षा देने का लिया संकल्प
  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रांची रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ डाइवर्ट, देखें पूरी लिस्ट
  • झारखंडवासियों का गर्मी से होगा हाल बेहाल! 15 अप्रैल के बाद बढ़ेगा तापमान
  • बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे रांची, कुर्मी समाज की बैठक में होंगे शामिल
  • यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 13 से 20 अप्रैल तक रद्द रहेगी हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन
  • IED विस्फोट में शहीद हुए जवान सुनील धान को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम और राज्यपाल समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
  • रांची राजभवन के समक्ष वक्फ एक्ट 2025 वापस लेने की मांग को लेकर महाधरना आज
  • ब्रेकअप करना महिला को पड़ा भारी! युवक ने घर में पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी फरार
  • Baisakhi 2025: देशभर में मनाया जा रहा है बैसाखी का पर्व, जानें क्यों सिख धर्म और किसानों के लिए ये त्योहार ख़ास
झारखंड


BREAKING: चाईबासा जंगल में नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट में एक जवान शहीद, एक का चल रहा इलाज

BREAKING: चाईबासा जंगल में नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट में एक जवान शहीद, एक का चल रहा इलाज

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: चाईबासा जंगल में हुए IED ब्लास्ट में घायल एक जवान  सुनील धान शहीद हो गए हैं. झारखंड जगुआर के जवान सुनील धान शहीद हुए हैं. अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जवान की जांच की और इसके बाद जवान के मौत की पुष्टि की गई.
 
घायल जवान से मिलने पहुंचे DGP अनुराग गुप्ता 
वहीं, एक घायल जवान विष्णु सैनी का रांची के राज अस्पताल में इलाज चल रहा है. DGP अनुराग गुप्ता भी घायल जवान से मिलने अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा कि नक्सलियों को जंगल से जानवरों की तरह निकालेंगे और कानूनी कार्रवाई होगी. IED ब्लास्ट में CRPF के जवान को बचाने के क्रम में झारखंड जगुवार के जवान शहीद हुए हैं. फिलहाल शहीद जवान सुनील धान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले जाया गया है. 
 
कल सुबह होगा शहीद के सम्मान में Wreath Laying Ceremony का आयोजन  
शहीद जवान के सम्मान में Wreath Laying Ceremony का आयोजन  कल सुबह झारखण्ड जगुआर मुख्यालय , टेंडर ग्राम , रांची में किया जाएगा. 
 
 
 

पश्चिम सिंघभूम के छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उ‌द्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये I.E.D को विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में आने से कोबरा 203 BN. के 1. एच०सी०/ आर०ओ० विष्णु सैनी एवं झारखण्ड जगुआर के सी०टी० सुनील धान गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. उक्त जख्मी कर्मियों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. दोनों जवानों को  हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात उच्चत्तर ईलाज के लिए रांची भेजा जा रहा है. 
 
बता दें कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अष्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणषील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. इनके संबंध में विष्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में दिनांक 04.03.2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभकिया गया है. 
 
 
 
 
 

अधिक खबरें
ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात
अप्रैल 13, 2025 | 13 Apr 2025 | 12:57 PM

झारखंड की सियासत में आज एक अहम मुलाकात देखने को मिली, जब ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की.

IED विस्फोट में शहीद हुए जवान सुनील धान को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम और राज्यपाल समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
अप्रैल 13, 2025 | 13 Apr 2025 | 10:09 AM

झारखंड के चाईबासा जिले में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए IED विस्फोट में शहीद हुए जवान सुनील धान को आज जगुआर कैंप में पूरे मान-सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई. सीएम हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार, होम सेकेट्री, डीजीपी समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी. इस दौरान झारखंड पुलिस मुख्यालय के तमाम अधिकारी, रांची डीसी, एसएसपी, CRPF आईजी साकेत कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रांची रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ डाइवर्ट, देखें पूरी लिस्ट
अप्रैल 13, 2025 | 13 Apr 2025 | 11:32 AM

रांची रेल मंडल अंतर्गत चल रहे महत्वपूर्ण विकास और मरम्मत कार्यों के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया हैं. इसमें कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द, कुछ शॉर्ट टर्मिनेटेड और कुछ डाइवर्ट की गई हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें.

झारखंडवासियों का गर्मी से होगा हाल बेहाल! 15 अप्रैल के बाद बढ़ेगा तापमान
अप्रैल 13, 2025 | 13 Apr 2025 | 11:10 AM

झारखंड में इन दिनों मौसम आंख-मिचौली खेल रहा हैं. जहां एक ओर तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई हैं. वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 अप्रैल के बाद तापमान में तेज उछाल देखने को मिलेगा.

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पहुंचे रांची, कुर्मी समाज की बैठक में होंगे शामिल
अप्रैल 13, 2025 | 13 Apr 2025 | 10:48 AM

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आज झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे, जहां वे कुर्मी समाज की बैठक में शामिल होंगे. ये बैठक सिल्ली मुरी में होगी.