Wednesday, Apr 30 2025 | Time 03:16 Hrs(IST)
झारखंड


रांची लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को 2377 बूथ पर वोट डालेंगे मतदाता, मतदान केंद्रों पर 10 हजार से अधिक जवान तैनात

रांची लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को 2377 बूथ पर वोट डालेंगे मतदाता, मतदान केंद्रों पर 10 हजार से अधिक जवान तैनात
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः देश के छठे और झारखंड के तीसरे चरण के चुनावी प्रचार का शोर थम चुका है. झारखंड में 25 मई को तीसरे चरण में मतदान होंगे इसमें रांची सहित 4 लोकसभा सीट (रांची, गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर) पर मतदान होगा. चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां अब रवाना हो रहे हैं. चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से तैयारियां भी पूरी कर ली गई है. 




रांची लोकसभा सीट पर 10 हजार से अधिक जवान तैनात


रांची डीसी, डीडीसी, एसएसपी, एसडीएम और सिटी एसपी की मौजूदगी में राजधानी के मोरहाबादी मैदान से पोलिंग बूथ के लिए बड़ी संख्या में मतदान कर्मी और पुलिस के जवान रवाना किया जा रहा हैं. रांची लोकसा सीट में करीब 700 वाहनों में सवार होकर मतदान कर्मी अपने निर्धारित बूथों पर पहुंच रहे हैं. सुरक्षा के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों पर 10 हजार से अधिक जवान तैनात किए जा रहे हैं जिसमें झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ दूसरे राज्यों के पुलिस बल भी शामिल हैं. 

 

रांची लोकसभा में आते है 6 विधानसभा क्षेत्र


इधर रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची लोकसभा के तहत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. जिसमें सरायकेला-खरसांवा जिले के ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके विधानसभा क्षेत्र आती है. कुल 2037 बूथ पर मतदान केंद्र है. मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां अब रवाना हो रहे हैं. सभी पोलिंग पार्टी को मानदेय देकर मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जा रहा है. 





 

रांची लोकसभा के चुनावी दंगल में हैं कुल 27 प्रत्याशी 

आपको बता दें, तीसरे चरण में 25 मई को रांची लोकसभा सीट में होने वाले चुनाव के लिए रांची लोकसभा सीट से एनडीए से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ फिर से चुनावी दंगल में हैं जबकि इंडिया गठबंधन से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को चुनावी मैदान में उतारा है. इनके साथ रांची लोकसभा सीट में कुल 27 प्रत्याशी इस चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं. 

 

21,97,331 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग 

रांची लोकसभा सीट में 21,97,331 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. यहां पुरुष वोटर्स 10 लाख 84 हजार 738 और महिला मतदाता की संख्या 11 लाख 12 हजार 524 है. यानी पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर्स की संख्या 27,786 ज्यादा है. वहीं रांची लोकसभा सीट में कुल 69 मतदाता ट्रांसजेंडर है. मतदाता रांची लोकसभा सीट के 2377 बूथ पर वोट डालेंगे. और प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में कैद करेंगे. 
अधिक खबरें
झारखंड के 100 किसान प्रशिक्षण के लिए जायेंगे नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड हैदराबाद, एक्वा पार्क बनाने की योजना- मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 8:38 AM

झारखंड की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की हैदराबाद के दौरा पर है. मंगलवार को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हैदराबाद के फिश फॉर्म , नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के साथ-साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. मत्स्य पालन के क्षेत्र में झारखंड बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है. राज्य में एक्वा पार्क बनाने पर कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग विचार कर रही है. इससे बड़ी संख्या में मत्स्य पालकों को जोड़ा जाएगा.

झारखंड में निजी अस्पताल मरीज की मौत के बाद नहीं रोक सकता शव, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विभागीय सचिव को जल्द आदेश निकालने को कहा
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 7:58 PM

झारखंड में किसी भी निजी अस्पताल में अगर मरीज की मौत हो जाती है तो अस्पताल उसके शव को रोक नहीं सकता. ऐसा करने पर अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी. इस चीज़ को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विभागीय सचिव आदेश जल्द निकालने को लेकर निर्देश दिया है.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज का किया दौरा, निदेशक से की मुलाकात
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 7:40 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) का दौरा किया. उन्होंने फैटी लिवर रोग से निपटने के लिए कार्यक्रम के रांची मॉडल के कार्यान्वयन पर चर्चा करने के लिए ILBS के निदेशक और चांसलर डॉ. एस.के. सरीन से मुलाकात की. बैठक के दौरान, कार्यक्रम के प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की गई. जिसमें इसके कार्यान्वयन के लिए प्रस्तावित समय-सीमा और रणनीति शामिल थी.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 7:32 PM

द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज दिल्ली में झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड के विकास और मनरेगा से जुड़े लंबित भुगतान, मजदूरी दर वृद्धि, CFP फंड व SDR दरों की पुनर्समीक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की.

कल बिजली की नई टैरिफ की होगी घोषणा, डेढ़ से दो रुपये प्रति यूनिट महंगी हो सकती है बिजली!
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 7:23 PM

कल यानी 30 अप्रैल को बिजली की नई टैरिफ़ की घोषणा होगी. इसे लेकर विद्युत नियामक आयोग ने प्रेस वार्ता बुलाई है. झारखंड में बिजली महंगी हो सकती है. डेढ़ से दो रुपये प्रति यूनिट बिजली महंगी हो सकती है. कल दोपहर तीन बजे इसे लेकर विद्युत नियामक आयोग ने प्रेस वार्ता बुलाई है.