न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 02817/02818 रांची – नई दिल्ली – रांची स्पेशल एवं ट्रेन संख्या 02819/02820 रांची – नई दिल्ली – रांची स्पेशल, दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा.
ट्रेन संख्या 02817 रांची – नई दिल्ली स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/04/2025 को रांची से प्रस्थान करेगी ( केवल 01 ट्रिप )
इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 14:00 बजे, डाल्टनगंज आगमन 17:25 बजे प्रस्थान 17:30 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 23:00 बजे प्रस्थान 23:10 बजे, प्रयागराज आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 03:55 बजे एवं नई दिल्ली आगमन 14:00 बजे होगा.
ट्रेन संख्या 02818 नई दिल्ली – रांची स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 03/04/2025 को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी ( केवल 01 ट्रिप )
इस ट्रेन का नई दिल्ली प्रस्थान 15:50 बजे, प्रयागराज आगमन 02:20 बजे प्रस्थान 02:25 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 06:45 बजे प्रस्थान 06:55 बजे, डाल्टनगंज आगमन 10:35 बजे प्रस्थान 10:40 बजे एवं रांची आगमन 15:50 बजे होगा.
ट्रेन संख्या 02819 रांची – नई दिल्ली स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 04/04/2025 को रांची से प्रस्थान करेगी ( केवल 01 ट्रिप )
इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 14:00 बजे, गोमो आगमन 18:05 बजे प्रस्थान 18:10 बजे, गया आगमन 21:55 बजे प्रस्थान 22:00 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 02:30 बजे प्रस्थान 02:40 बजे, प्रयागराज आगमन 08:00 बजे प्रस्थान 08:05 बजे एवं नई दिल्ली आगमन 18:00 बजे होगा.
ट्रेन संख्या 02820 नई दिल्ली – रांची स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 05/04/2025 को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी ( केवल 01 ट्रिप )
इस ट्रेन का नई दिल्ली प्रस्थान 19:30 बजे, प्रयागराज आगमन 04:10 बजे प्रस्थान 04:15 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 08:50 बजे प्रस्थान 09:00 बजे, गया आगमन 12:15 बजे प्रस्थान 12:20 बजे, गोमो आगमन 15:45 बजे प्रस्थान 15:50 बजे एवं रांची आगमन 20:15 बजे होगा.
इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणि के 04 कोच एवं द्वितीय श्रेणि स्लीपर के 14 कोच, कुल 20 कोच होंगे.