Tuesday, Sep 17 2024 | Time 01:10 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » गिरिडीह


मडमो गांव में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन: पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो की पहल

मडमो गांव में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन: पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो की पहल
न्यूज़11 भारत 

बगोदर/डेस्क: बगोदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो गांव के गम्हरिया टोला में पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने 63 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ पूर्व विधायक नागेंद्र महतो का स्वागत किया.

 

पूर्व विधायक ने बताया कि गांव के लोगों ने पुराने ट्रांसफार्मर के खराब होने की सूचना दी थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर लगवाया. उन्होंने ग्रामीणों को बिजली का सही उपयोग करने की सलाह दी और कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना है.

 

इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अजय मिर्धा, जगदीश महतो, कैलाश महतो, मुकेश सिंह, रामायण सिंह, सुखदेव महतो, घनश्याम महतो, जिवाधन महतो, संतोष कुमार, झरीलाल महतो, सहदेव महतो, कारूलाल महतो, गणेश महतो, संजय महतो, राजेश महतो, वार्ड सदस्य सरिता कुमारी, पायल देवी, करिश्मा देवी, जयंती देवी, निमिया देवी, कंचन देवी, पार्वती देवी, कौशल्या देवी, सरस्वती देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो का आभार व्यक्त किया.
अधिक खबरें
ममता का कर्ज: जन्मस्थल पहुंचकर बैंक प्रबंधक ने निभाया भावनात्मक रिश्ता
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 7:13 PM

बैंक ऑफ इंडिया की जमशेदपुर शाखा के प्रबंधक मो. वारिस अंसारी रविवार को एक भावुक यात्रा पर अपने जन्मस्थल बगोदर थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव पहुंचे. यहां उन्होंने उर्मिला देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, जिन्होंने उनकी मां की बीमारी के दौरान उनका विशेष ध्यान रखा था और अपनी ममता से उनका पालन किया था.

देशी शराब की भट्टी संचालन के खिलाफ महिला ने पुलिस से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 3:34 PM

सरिया थानाक्षेत्र के औरवाटांड़ गांव निवासी पिंकी देवी,पति नारायण मण्डल ने उनके घर के बगल में अवैध रूप से संचालित देशी शराब भट्टि के खिलाफ सरिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है.

गिरिडीह में सीसीएल इलाके सड़क किनारे हुआ भू-धंसान, सड़क के पास जमीन में बना गोफ
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 12:55 PM

गिरिडीह के बनियाडीह से बरवाडीह मुख्य सड़क पर सीसीएल कब्रिबाद माइंस के समीप सड़क किनारे भू-धंसान की घटना घटी है

गांडेय बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में हुई महाआरती, शामिल हुई जिला परिषद अध्यक्ष
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 8:37 PM

गांडेय बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की देर शाम को महाआरती का आयोजन किया गया. महाआरती में सबसे पहले माता दुर्गा, लक्ष्मी माता, सरस्वती माता, गणेश भगवान , कार्तिकेय भगवान सहित अन्य देवी - देवता की पूजा अर्चना विधिवत तरीके से की गई. पुनः मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने विभिन्न देवी देवताओं के आरती गाया , श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में भजन भी गाया . इस क्रम में श्रद्धालुओं के द्धारा विभिन्न प्रकार के वांद्य यंत्र भी बजाए गए.

चोरी के मोटर के साथ एक चोर को बेंगाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 8:35 AM

अज्ञात चोरों के द्वारा बिते दिन बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के मानजोरी पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए सबमरसेबल मोटर की चोरी कर ली थी.शंकर वर्मा (साइड इंचार्ज) द्वारा बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया गया था की अज्ञात चोर के द्वारा यहां लगाया गया