न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आज की बड़ी खबर असम से निकल के सामने आ रही है. जहां वायु सेना का एक सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी और जंगली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इस दुखद घटना में विमान में सवार दोनों पायलट बलिदान हो गए.
वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह विमान एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर निकला था. इसने गुरुवार शाम को जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया और वह रडार से अचानक गायब हो गया. इसके बाद वायुसेना ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया. जिसके बाद शुक्रवार सुबह विमान का मलबा मिला.
यह भी पढ़ें: प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज प्रेमिका मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, रिहाई की मांग से मचा हड़कंप