शुभेन्दु अधिकारी के नए आदेश से तिलमिलाया बांग्लादेश! पश्चिम बंगाल की सरकार ने सीमा पर कटीलें तार बिछाने का दिया है आदेश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
शुभेन्दु अधिकारी के नए आदेश से तिलमिलाया बांग्लादेश! पश्चिम बंगाल की सरकार ने सीमा पर कटीलें तार बिछाने का दिया है आदेश

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी पूरी तरह से हरकत में आ गये हैं और ताबड़-तोड़ नए और बड़े फैसले ले रहे हैं. उनके इन फैसलों से विपक्ष ही नहीं, पड़ोसी देश भी परेशान होने लगे हैं. अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में शुभेन्दु अधिकारी ने सीमा पर बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को भूमि हस्तांतरित करने का आदेश दिया है. जाहिर है ऐसा उन्होंने देश में बांग्लादेशियों की घुसपैठ रोकने के लिए यह आदेश दिया है. लेकिन पड़ोसी देश बांग्लादेश शुभेन्दु अधिकारी के इस आदेश से तिलमिला गया है. और पड़ोसी देश के मुखिया ने अपना बयान जारी कर अपनी तिलमिलाहट भी जारी कर दी है.

प्रधानमंत्री तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार एम हुमायूं कबीर के इस बयान से ही बांग्लादेश की तिलमिलाहट झलकती है कि वह कांटेदार तारों से भयभीत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर सीमा पर हत्याएं जारी रहती हैं तो वह चुप नहीं बैठेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां बातचीत की जरूरत होगी, हम बातचीत भी करेंगे.

बांग्लादेश का इस तरह से विस्तार से बयान जारी करना ही जारी करता है कि पश्चिम बंगाल के मुखिया की बातें उसे चुभ गयी हैं। बांग्लादेश ने कहा कि "हम उनकी (पश्चिम बंगाल) की आंतरिक राजनीति में दखल नहीं देना चाहते. क्योंकि हमारा संबंध केंद्र सरकार से है, न कि पश्चिम बंगाल से. हुमायूं कबीर बांग्लादेश और घुसपैठ को लेकर पश्चिम बंगाल में चल रही बयानबाजी पर कहा कि चुनावी बयानबाजी और शासन अलग-अलग मामले हैं. इसलिए इस पर ज्यादा गौर नहीं कर रहे. बांग्लादेश पड़ोसी देशों के साथ रचनात्मक संबंध बनाए रखने को प्रतिबद्ध है. मगर उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर सीमा पर हत्याएं जारी रहीं तो बांग्लादेश चुप नहीं बैठेगा.

भारत-बांग्लादेश की 850 किलोमीटर में लगनी है बाड़

मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कैबिनेट की बैठक में BSF को 45 जमीनों के अंदर भूमि हस्तांतरित करने को कहा है ताकि सीमा पर बाड़ लगाने का काम जल्द से जल्द पूरा हो सके और अवैध घुसपैठ पर लगाम लगे. बता दें कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश 4,097 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते है. यहां अब तक 3,240 किलोमीटर की सीमा पर बाड़ लग चुकी है. शेष बची 850 किलोमीटर पर ही बाड़ लगनी हैं. इसमें 175 किलोमीटर दुर्गम भूभाग पर स्थित है.

यह भी पढ़ें: थालापति विजय के विश्वासमत हासिल की राह में मद्रास HC ने लगाया रोड़ा, एक विधायक नहीं दे पाएगा वोट, अब ये है समीकरण!

संबंधित सामग्री

'बिस्मिल्लाह' से शुरू किया जवाब, ईशान ने जीता दिल

'बिस्मिल्लाह' से शुरू किया जवाब, ईशान ने जीता दिल

भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बीच भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में नहीं मिली जगह, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों का टूटा दिल

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में नहीं मिली जगह, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों का टूटा दिल

टीम इंडिया की जर्सी पहनने का सपना हर क्रिकेटर देखता है, लेकिन हर बार चयनकर्ताओं की सूची में हर नाम शामिल हो, ऐसा नहीं होता.

दिल्ली में यशोभूमि में सेमीकॉनइंडिया 2026 का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

दिल्ली में यशोभूमि में सेमीकॉनइंडिया 2026 का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

देश को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अग्रणी बनाने वाली बड़ी परियोजना का हिस्सा हो सेमीकॉन इंडिया<br/>

Happy Birthday Ashwin: 40 के हुए रविचंद्रन अश्विन, रिकॉर्ड से भरा रहा क्रिकेट का सफर

Happy Birthday Ashwin: 40 के हुए रविचंद्रन अश्विन, रिकॉर्ड से भरा रहा क्रिकेट का सफर

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन पर नज़र डालते हैं, उस सफर में जिसमें कई रिकॉर्ड्स और यादगार मुकाबले दर्ज हैं.<br/>

वेस्टइंडीज का भारत दौरा: West Indies के खिलाफ ODI और टी20 सीरिज के लिए Team India का ऐलान, रोहित-कोहली को मौका  

वेस्टइंडीज का भारत दौरा: West Indies के खिलाफ ODI और टी20 सीरिज के लिए Team India का ऐलान, रोहित-कोहली को मौका  

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज और 5 टी20 के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान हो गया है.