न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र उनलोगों के लिए प्रेरणा रहे हैं जो इस बात पर हिम्मत हार जाते हैं कि उनका कोई गॉडफादर नहीं है. करीब 60 के दशक में अपना करियर शुरु करने वाले धर्मेंद्र ने अपनी कड़ी मेहनत से न सिर्फ भारतीय सिनेमा को रौशन किया बल्कि लोगों के दिलों में इस कदर जगह बनाई कि उनके आगे आने वाली नस्लें भी इस ही-मैन को हमेशा याद रखेंगी. हालांकि बढती उम्र को लेकर एक बार धर्मेंद्र डरने लगे थे. उसने इस दौरान अपने उम्र का हिसाब रखना भी बंद कर दिया था.
जब तक सांसे चलेगी एक्टिंग भी करते रहेंगे
बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र अभी मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. एक्टर को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. एक्टर अभी डॉक्टर के निगरानी में है. पिछले काफी समय से धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर इनएक्टीव थे, पर फिल्म में काम जारी था. उन्होने इक्कीस की शूटिंग भी की है, जो 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. धर्मेंद्र इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड रहे हैं कि उन्हे एक्टिंग का मौका मिल रहा है. धर्मेंद्र ने कहा कि जब तक सांसे चलेगी एक्टिंग भी करते रहेंगे.
धर्मेंद्र को सताती है उम्र बढ़ने की चिंता
बढती उम्र के साथ उन्हे एक चिंता सता रही थी, जिसके बारे में उन्होने 2020 में मिड डे को एक इंटरव्यू में बताया था. धर्मेंद्र ने कहा था कि कैमरा मुझे प्यार करता है औऱ उसके सामने मैं एक अलग इंसान बन जाता हूं. एक्टर ने कहा कि मैने एक्टर बनने का सपना देखा था और फैंस के वजह से ये संभव हो पाया. धर्मेंद्र ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता यही है कि कहीं उनका फैंस उन्हे प्यार करना न बंद कर दे. इसलिए मैं आज भी जमीन से जुड़ा रहता हूं और आज भी खुद को न्यू कमर मानता हूं.
एक्टर ने बंद कर दिया था उम्र गिनना
धर्मेंद्र ने साफ कहा था कि अब वे उम्र का हिसाब लगाना बंद कर दिए हैं कि वे कितने साल के हैं. 60 साल के बाद उन्होने अपना उम्र का काउंट करना ही बंद कर दिया. एक्टर ने कहा आपकी उम्र जो भी हो आपको अपना उत्साह बनाए रखना चाहिए. मैं एक एक्टर के तौर पर आगे क्या करूं यही सोच कर खुद को उत्साहित रखता हूं.
ये भी पढ़ेंः- बचपन में इस गांव के खेतों में दौड़ लगाते थे धर्मेंद्र, स्कूल से छुट्टी मिलने के बाद गाजर का हलवा व लस्सी का लेते थे मजा