न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका हैं. CBSE ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. रिजल्ट के हिसाब से 12वीं के कुल 85.20 फीसदी छात्र पास हुए, जिनमें लड़कियों का पास परसेंट 88.86% है और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13% है यानी लड़कों के मुकाबले में 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया हैं.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई हैं. बोर्ड कभी भी 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता हैं. माना जा रहा है कि आज यानी 13 मई को रिजल्ट घोषित होने की पूरी संभावना हैं. ऐसे में करीब 18.5 लाख छात्र-छात्राओं की नजर अब आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हुई हैं.
रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना स्कोर बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए चेक कर सकेंगे. खास बात यह है कि डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर रिजल्ट लिंक पहले से दिखाई देने लगा है, जहां 'Coming Soon' का मैसेज फ्लैश हो रहा हैं. इससे रिजल्ट जल्द जारी होने के संकेत मिल रहे हैं.
इस साल कब हुई है परीक्षा?
CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं इस साल 17 फरवरी से शुरू हुई थी और 10 अप्रैल तक चली थी. इस बार बोर्ड ने कॉपियों की जांच के लिए पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया यानी शिक्षकों ने लैपटॉप और टैबलेट के जरिए उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की. माना जा रहा था कि इस नई व्यवस्था के कारण रिजल्ट जल्दी जारी होगा लेकिन छात्रों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा.
इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट
छात्र निम्न वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे:
- CBSE Official Website
- CBSE Results Portal
- CBSE Results WEBSITE
- Digilocker
ऐसे करें CBSE 12वीं रिजल्ट चेक
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां 'CBSE 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी. जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा. छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं.
Digilocker पर ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र Digilocker ऐप या वेबसाइट के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए Digilocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें. मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉग-इन करें. एजुकेशन सेक्शन में जाएं. CBSE विकल्प चुनें. Class XII मार्कशीट लिंक पर क्लिक करें. रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें. 'Get Document' पर क्लिक करते ही मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी.
इस बार भी नहीं आएगी टॉपर्स लिस्ट
CBSE ने इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला लिया हैं. बोर्ड केवल रीजन वाइज रिजल्ट जारी करेगा. हालांकि विभिन्न स्कूल अपने-अपने टॉपर्स की जानकारी साझा कर सकते हैं. पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों के 100 प्रतिशत अंक लाने की संभावना जताई जा रही हैं.
DigiLocker और UMANG से मिले संकेत
रिजल्ट को लेकर Digilocker और UMANG ऐप पर 'Coming Soon' मैसेज दिखने के बाद छात्रों की उत्सुकता और बढ़ गई हैं. अब माना जा रहा है कि CBSE किसी भी समय आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी कर सकता हैं.
यह भी पढ़े: IPL 2026 के प्लेऑफ की दौड़ में बची हुई हैं 8 टीमें, किस टीम बन सकती हैं कितनी सम्भावनाएं?