Gen Z में उभरता नया ट्रेंड ‘Chinamaxxing’.. बदल रहा है काम और जीवन का नजरिया

By : Mansi Kumari
Gen Z में उभरता नया ट्रेंड ‘Chinamaxxing’.. बदल रहा है काम और जीवन का नजरिया

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
सोशल मीडिया पर आए दिन नए ट्रेंड्स आते है लेकिन कुछ ट्रेंड्स सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सोच और जीवनशैली को भी बदल देते हैं. ऐसे ही एक ट्रेंड ‘Chinamaxxing’ है, जो वर्तमान में Gen Z के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा हैं. यह ट्रेंड भागदौड़ भरी जिंदगी से पीछे हटकर सुकून, संतुलन और मानसिक शांति को प्राथमिकता देने की प्रेरणा देता हैं.

Chinamaxxing क्या है?
इंटरनेट स्लैंग में ‘Maxxing’ का मतलब होता है किसी चीज़ को बेहतर बनाना या उसकी अधिकतम क्षमता तक ले जाना. Chinamaxxing इसी सोच का नया रूप है, जहां युवा चीनी जीवनशैली से प्रेरित स्वस्थ आदतों को अपनाकर अपनी दिनचर्या को शांत और सरल बना रहे हैं. इसमें दिन की शुरुआत हल्के गर्म पानी से करना, कैफीन और एनर्जी ड्रिंक से दूरी बनाना, जिम की थकाऊ एक्सरसाइज की बजाय ताई ची या मेडिटेशन जैसी शांत गतिविधियां अपनाना, जीवन की रफ्तार को धीमा करके उसे अधिक अर्थपूर्ण और संतुलित बनाना शामिल हैं.

Gen Z अब उस सोच से बाहर निकल रहा है, जिसमें सफलता ज्यादा काम + ज्यादा तनाव माना जाता था. उन्होंने देखा कि लगातार दबाव में काम करने से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता हैं. Chinamaxxing के माध्यम से युवा यह संदेश दे रहे है कि सच्ची सफलता मेहनत की मात्रा से नहीं, बल्कि जीवन संतुलन से तय होती हैं.

वर्क स्टाइल में बदलाव
इस ट्रेंड का असर युवाओं के काम करने के तरीके पर भी दिखाई देने लगा है: 

  • दिन की शुरुआत ईमेल और नोटिफिकेशन से नहीं, बल्कि शांत ‘स्लो मॉर्निंग’ से होती हैं.
  • शॉर्ट-टर्म उपलब्धियों की बजाय लॉन्ग-टर्म हेल्थ और मानसिक संतुलन को प्राथमिकता दी जा रही हैं.
  • वर्क और पर्सनल लाइफ के बीच स्पष्ट सीमाएं तय की जा रही हैं.
  • काम के घंटों के बाद डिजिटल दुनिया से पूर्णतः अलग होना अब जरूरी माना जा रहा हैं.

Chinamaxxing सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि बदलती वर्क कल्चर का संकेत भी युवा हैं. अब उन कंपनियों की ओर आकर्षित हो रहे है. जो मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तिगत समय और संतुलित जीवनशैली को महत्व देती हैं. केवल प्रोडक्टिविटी पर जोर देने से काम नहीं चलेगा, अब कर्मचारियों की वेल-बीइंग भी प्राथमिकता बन गई हैं.

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई