कॉमनवेल्थ गेम्स 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का जलवा, नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने जीता ब्रॉन्ज मेडल 

जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो मेडल जीते.

By : Dipali Kumari
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का जलवा, नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने जीता ब्रॉन्ज मेडल 

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क: 
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दो मेडल जीते. नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. वहीं श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 89.75 मीटर का विशाल थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 80.97 मीटर का थ्रो किया. वहीं दूसरे प्रयास में उन्होंने 85.83 मीटर का बेहतरीन थ्रो फेंककर मजबूत स्थिति बना ली. वहीं अंतिम प्रयास में यशवीर सिंह ने भी कमाल कर दिखाया. 85.41 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो फेंककर वह सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गए और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. 

इधर पाकिस्तान के अरशद नदीम का पहला थ्रो फाउल रहा. शुरुआती तीन प्रयासों के बाद भी वे टॉप-8 में जगह नहीं बना सके और पदक की रेस से बाहर हो गए. 

इसे भी पढ़ें: सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, कीमत में 200 रुपए से अधिक की कटौती, जानिए अपने शहर का ताजा भाव