बचपन में इस गांव के खेतों में दौड़ लगाते थे धर्मेंद्र, स्कूल से छुट्टी मिलने के बाद गाजर का हलवा व लस्सी का लेते थे मजा

By : Jeevan Verma
बचपन में इस गांव के खेतों में दौड़ लगाते थे धर्मेंद्र, स्कूल से छुट्टी मिलने के बाद गाजर का हलवा व लस्सी का लेते थे मजा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों अपनी सेहत को लेकर काफी चर्चा में है. 89 साल के ही-मैन इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाजरत हैं. कुछ दिन पहले इनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी. इसके बाद से ही पूरे सोशल मीडिया में अफवाहों के दौर शुरु हो गया था. इन्ही अफवाहों के बीच उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि धर्मेंद्र अभी ठीक हैं, कृप्या करके परिवार के निजता का सम्मान करें. 

साहेनवाल गांव से ही बड़े पर्दे पर चमकने का सपना देखा था
लेकिन इन सब के बीच एक किस्सा याद आता है, जब अपने गांव का एक वीडियो देखने के बाद धर्मेंद्र खुद को रोक नहीं पाए और एक मंच पर फूट-फूट कर रोने लगे. यह मामला साहनेवाल गांव का है जो लुधियाना से लगभग 10 किमी की दूरी पर है. यहीं पर धर्मेंद्र का बचपन बीता था. यहीं से बड़े पर्दे पर चमकने का सपना देखा था. बचपन में धर्मेंद्र इसी गांव के रेलवे ट्रेक के किनारे खेला करते थे, खेतों में दौड़ा करते थे. स्कूल की छुट्टी के बाद अक्सर मिठाई दुकानों में जाकर गाजर का हलवा और लस्सी का मजा लेते थे. वीडियो देख आपकी भी आंखें भर जाएँगी. 

खुद आंसु नहीं रोक पाए थे एक्टर धर्मेंद्र 
2019 में सोनी टीवी ने अपने एक्स अकाउंट में एक वीडियो साझा किया था. एक रियलिटी सिंगिंग शो में धर्मेंद्र पहुंचे हुए थे. उन्ही के सम्मान में ये वीडियो दिखाई गई थी. इस वीडियो में धर्मेंद्र के गांव साहेनवाल की झलक दिखाई गई हैं जहां धर्मेंद्र की बचपन बीती थी. इस वीडियो को देखने के बाद एक्टर धर्मेंद्र खुद आंसु नहीं रोक पाए थे. 

एक गांव और कई यादें
साहेनवाल गांव सिर्फ एक धरती नहीं बल्कि यहीं की मिट्टी ने धर्मेंद्र को ही मेन बनाया. एक्टर ने कहा कि अगर गांव की मिट्टी से उसका लगाव नहीं होता तो शायद वो धर्मेंद्र नहीं बन पाते. 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई