क्या आपका बच्चा भी घर में रहता है Chill और बाहर नहीं करता है अच्छा Feel, तो यहां जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह

By : Vaibhaw Vikram
क्या आपका बच्चा भी घर में रहता है Chill और बाहर नहीं करता है अच्छा Feel, तो यहां जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
हमारे आस पास रोजाना कई बच्चे आते हैं. कई ऐसे होते हैं जो काफी बोलते हैं और मस्ती करते हुए नजर आते हैं. वहीं कई बच्चे ऐसे होते हैं जो आपको देखकर भाग जाते हैं या अपनी मां या पापा के पीछे छिपने लगते हैं. आपने ऐसे ह बच्चे देखे होंगे जो, अपने घर में काफी मस्ती करते हैं मगर जब वह भीड़ के सामने आते हैं तो, एकदम शांत हो जाते हैं. ऐसे में कुछ माता-पिता इसलिए और भी ज्यादा परेशान हो जाते हैं क्योंकि उनका बच्चा घर में कुछ और बाहर कुछ और ही बन जाता है. अगर आपका भी बच्चा इसी प्रकार की हरकत करता है तो, घबराने की बात नहीं है. यह कोई गंभीर बीमारी नहीं बल्कि एक नॉर्मल कारण भी हो सकता है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में, क्यों आपका बच्चा इस तरह से कर रहा है.

कई बच्चे जन्म से ही शर्मीले स्वभाव के होते हैं
इसके पीछे की पहली वजह बच्चे का शर्मिलापन हो सकता है. कई बच्चे जन्म से ही शर्मीले स्वभाव के होते हैं. वह रोजाना अपने आस पास जिसे देखते हैं उनके सामने तो वह खुलकर बात करते हैं, खेलते हैं, यहां तक की मस्ती भी करते हुए नजर आते हैं. मगर जैसे ही वह किसी ऐसे आदमी के सामने आ जाते हैं जहां, उन्हें यह लगता है कि मैं इस आदमी को नहीं पहचानता हूं. तो वह सरमाने लगते हैं या अपने मां या पिता के पीछे छिपने लगते हैं. अगर उन्हें उनके माता पिता नजर नहीं आते हैं तो, वह शांत हो जाते हैं. इस तरह के जो बच्चे होते हैं उन्हें दूसरों से जुड़ने में ज्यादा समय लगता है लेकिन जब ये एक बार जुड़ जाते हैं तो सभी से नार्मल तरीके से बातचीत करना शुरू कर देते हैं.

कॉन्फिडेंस की कमी का संकेत भी हो सकता है
वहीं कई बच्चे ऐसे होते हैं जो, नयी जगह जाने पर सबसे पहले आसपास के माहौल को अच्छे से समझने की कोशिश करते हैं. उन्हें पहले यह जानना होता है कि वहां के लोग कैसे हैं और उनके सामने उन्हें किस तरह से व्यवहार करना चाहिए. इस तरह के बच्चे कभी भी जल्दबाजी में बात नहीं करते हैं. यह उनके सोचने और समझने की आदत का एक हिस्सा हो सकता है. अगर आपका  बच्चा भी इसी प्रकार का हरकत करता है तो, यह एक तरह का कॉन्फिडेंस की कमी का संकेत भी हो सकता है. इस तरह के बच्चों के माता-पिता को अपने बच्चों को अधिक से अधिक समय देना चाहिए साथ ही अपने बच्चों से ढेर सारी बात करनी चाहिए. ताकि उसके आसपास पॉजिटिव माहौल बन सके.ताकि वे धीरे-धीरे खुद पर भरोसा करना सीख जाएं.

यह भी पढ़ें: रिम्स भूमि घोटाले में आरोपी पवन महतो की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 10 जून मिली अगली तारीख

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई