एपस्टीन फाइल्स से ब्रिटेन की राजनीति में भूचाल, PM कीर स्टार्मर के नेतृत्व पर छाए संकट के बादल!

By : Mansi Kumari
एपस्टीन फाइल्स से ब्रिटेन की राजनीति में भूचाल, PM कीर स्टार्मर के नेतृत्व पर छाए संकट के बादल!

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज सामने आने के बाद ब्रिटेन की राजनीति में जबरदस्त उथल-पुथल मच गई हैं. इन खुलासों की आंच सीधे प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर तक पहुंच गई हैं. लेबर पार्टी के भीतर ही उनके फैसलों पर सवाल उठने लगे है और पार्टी सांसद खुलकर नाराजगी जता रहे हैं.

प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने स्वीकार किया है कि उन्हें पीटर मैंडेलसन और जेफ्री एपस्टीन के रिश्तों की जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने मैंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त किया. इस स्वीकारोक्ति के बाद विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के सांसद भी प्रधानमंत्री के रुख से असहज नजर आए.

हाउस ऑफ कॉमन्स में सरकार पर संकट
बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में हुए तीखे घटनाक्रम के दौरान स्टार्मर सरकार हार के बेहद करीब पहुंच गई थी. लेबर नेताओं मेग हिलियर और एंजेला रेयनर द्वारा आखिरी समय में लाए गए संशोधन के बाद सरकार को मैंडेलसन की नियुक्ति से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने पर सहमत होना पड़ा. पार्टी सांसदों ने स्पष्ट संकेत दे दिए कि पारदर्शिता के बिना सरकार को समर्थन मिलना मुश्किल होगा.

दस्तावेजों के खुलासे से बढ़ेगा खतरा
लेबर सांसदों ने चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे मैंडेलसन की नियुक्ति से जुड़े कागजात सामने आएंगे, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. खासतौर पर तब, जब पीटर मैंडेलसन से जुड़ी पुलिस जांच अब भी जारी हैं. क्वेश्चन ऑवर के दौरान कीर स्टार्मर ने कहा कि मैंडेलसन की नियुक्ति से पहले उन्हें एपस्टीन के साथ उनकी दोस्ती की जानकारी थी. बाद में उन्होंने इस फैसले पर खेद जताया और आरोप लगाया कि मैंडेलसन ने अपने संबंधों को लेकर लगातार झूठ बोला. स्टार्मर ने एपस्टीन फाइल्स में हुए खुलासों को 'चौंकाने वाला और शर्मनाक' बताया.

रॉयल काउंसिल से हटाए गए मैंडेलसन
प्रधानमंत्री ने पुष्टि की कि किंग चार्ल्स-III की सहमति से पीटर मैंडेलसन को रॉयल एडवाइजरी काउंसिल से भी हटा दिया गया हैं. यह कदम सरकार की छवि बचाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा हैं. पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और गॉर्डन ब्राउन की सरकारों में मंत्री रह चुके पीटर मैंडेलसन ने 3 फरवरी को हाउस ऑफ लॉर्ड्स से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा कि वह पार्टी को और अधिक शर्मिंदगी से बचाना चाहते हैं.

अमेरिकी दस्तावेजों से नए आरोप
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों में मैंडेलसन और जेफ्री एपस्टीन की करीबी, ई-मेल चैट और संवेदनशील सरकारी दस्तावेज साझा करने के आरोप सामने आए हैं. एक विवादित तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें मैंडेलसन एक होटल के कमरे में महिला के साथ अंडरवियर और टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं.

सात महीने में ही पद से हटाए गए राजदूत
कीर स्टार्मर ने 2024 के अंत में मैंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त किया था, लेकिन एपस्टीन से संबंधों के ठोस सबूत सामने आने के बाद महज सात महीने में ही उन्हें पद से हटा दिया गया. सरकार अब पीटर मैंडेलसन से मिला ‘लॉर्ड’ टाइटल वापस लेने के लिए कानून लाने की तैयारी कर रही हैं. वहीं, लेबर पार्टी के भीतर नेतृत्व संकट की आशंका और गहराती जा रही हैं. पार्टी सांसदों का कहना है कि आने वाले दिनों में और दस्तावेज सामने आने से ब्रिटेन का यह राजनीतिक संकट और गंभीर हो सकता हैं.

यह भी पढ़े: इंडियन नहीं कोरियन लड़के थे पसंद.. करना चाहती थी शादी, सामने आई गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस की सच्चाई
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई