अटल बिहारी वाजपेयी
एक्सक्लूसिव

सदैव अटल: शून्य से शिखर तक जाता है, यूं ही नहीं कोई अटल बन जाता है, आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेजी की 8वीं पुण्यतिथि

पहले 13 दिनों के प्रधानमंत्री और फिर बने पांच सालों का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी पीएम, पढ़िए  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक सफर.

By : Dipali Kumari
सदैव अटल: शून्य से शिखर तक जाता है, यूं ही नहीं कोई अटल बन जाता है, आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेजी की 8वीं पुण्यतिथि

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 8वीं पुण्यतिथि है. भारतीय राजनीति में वाजपेयी का सफर कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा. खासतौर पर 1996 का लोकसभा चुनाव और उनकी 13 दिन की सरकार आज भी याद की जाती है.

पहली बार बने 13 दिन के प्रधानमंत्री 

1996 के लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था. बीजेपी 161 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. राष्ट्रपति ने सबसे बड़े दल के रूप में उभरी भारतीय जनता पार्टी के नेता अटल बिहारी वाजपेयी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने 16 मई 1996 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन बहुमत साबित नहीं कर पाने के कारण सिर्फ 13 दिन बाद इस्तीफा देना पड़ा.

दूसरी बार एक वोट से गिरी सरकार 

इसके बाद एच.डी. देवगौड़ा और फिर इंद्र कुमार गुजराल प्रधानमंत्री बने, लेकिन दोनों सरकारें ज्यादा समय तक नहीं चल सकीं. 1998 में वाजपेयी दोबारा प्रधानमंत्री बने, हालांकि सहयोगी जयललिता के समर्थन वापस लेने के बाद उनकी सरकार एक वोट से गिर गई.

तीसरी बार पूरा किया कार्यकाल 

1999 में वाजपेयी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने. इस बार उन्होंने गठबंधन सरकार के साथ अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया. और इसी के साथ वे पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने.

राजनेता के साथ-साथ वाजपेयी एक कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता भी थे. भारतीय राजनीति में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है. उनकी पुण्यतिथि पर देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है.

इसे भी पढ़ें: जनगणना का दूसरा चरण शुरू होने वाला है, आपसे पूछे जाएंगे 40 सवाल, पहले से कर लें तैयारी

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई