Ganesh Chaturthi
एक्सक्लूसिव

Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड घरों में बप्पा की हुई धमाकेदार एंट्री

गणेश चतुर्थी पर हर साल घर-घर में अलग खुशी और श्रद्धा देखने को मिलता है. बप्पा का स्वागत उत्साह और ढोल नगाड़ों के साथ किया जाता है.

By : Amisha Pathak
Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड घरों में बप्पा की हुई धमाकेदार एंट्री

न्यूज़11 भारत

एंटरटेंमेंट/ डेस्क: गणेश चतुर्थी पर हर साल घर-घर में अलग खुशी और श्रद्धा देखने को मिलता है. बप्पा का स्वागत उत्साह और ढोल नगाड़ों के साथ किया जाता है. हर साल की तरह इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला रहा है. बॉलीवूड सितारे  इस बार भी काफी उत्साह, प्यार और श्रद्धा के भाव से 'गणपति बप्पा मोरया' का नारा लगाते नज़र आए. वहीं शिल्पा शेट्टी, सुनिता आहूजा और हंसिका मोटवानी के घरों पर बप्पा का स्वागत लोगों का दिल जीत रहा है.

शिल्पा शेट्टी ने किया भव्य स्वागत

ऐसे तो शिल्पा शेट्टी के घर हर साल ही गणपति बप्पा का काफी उमंग के साथ स्वागत किया जाता है. और इस साल ऐसा न हो ये कैसे हो सकता है. इस बार भी शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर जोश और उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत किया. सोशल मिडिया पर उनकी खुशी और भक्ति भी साफ देखने को  मिला.

सुनिता ने किया झूमकर स्वागत
 
सुनिता आहूजा का भी जोश काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है. लोग उनकी यह अंदाज देखकर बेहद खुश हुए. गणपति बप्पा जैसे ही सुनिता के घर के बाहर पहुंचे उनकी खुशी और भक्ति-भाव फैंस को बाहर ही देखने को मिल गया. ढ़ोल- नगाड़े पर झुमते हुए उन्होंने बप्पा का स्वागत किया. फैंस को उनकी यही अंदाज पसंद आ रही है.

हंसिका मोटवानी के घर भी बप्पा का स्वागत किया गया. हंसिका ने बप्पा की एंट्री पूरे भक्ति और उल्लास के साथ करती नज़र आईं. उनके चेहरे की खुशी और भक्ति साफ झलक रही थी.

यह भी पढ़ें : Happy Birthday Ayushman Khurrana: इन 5 फिल्मों से जीता लोगों का दिल, हर किरदार में अलग बात