न्यूज़11 भारत
एंटरटेंमेंट/डेस्क: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 15' से बाहर होने का फैसला लिया है. उनके इस फैसले से उनके फैंस काफी हैरान के साथ उदास भी हैं. गौरव खन्ना ने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी. हैरान करने वाली बात ये है कि बाहर होने से पहले गौरव ने एलिमिनेशन टास्क भी जीत लिया था. जीतने के बावजूद उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया और इसकी वजह उन्होंने अपने व्लॉग में बताई.
टास्क जीता, फिर भी गौरव ने शो से हटने का फैसला लिया
खतरों के खिलाड़ी 15 के आखिरी एलिमिनेशन राउंड में रुहानिका धवन, रुबीना दिलैक, और गौरव खन्ना के बीच मुकाबला देखने को मिला. फिनाले में पहुंचने के लिए को खतरनाक स्टंट पूरा करना था. गौरव ने अपनी हिम्मत दिखाते हुए यह टास्क अपने नाम कर लिया और एलिमिनेशन से बच गए. लेकिन असली ट्विस्ट इसके बाद आया, जब गौरव ने जीतने के बावजूद प्रतियोगिता में आगे बढ़ने से इनकार कर दिया. उन्होंने रोहित शेट्टी से खुद शो छोड़ने की अुनमति मांगी. उनके इस फैसले ने वहां मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया, क्योंकि टास्क जीतने के बाद किसी को भी गौरव के ऐसा कदम उठाने की उम्मीद नहीं थी.
एलिमिनेशन स्टंट जीतने के बाद गौरव ने कहा कि, 'भले ही मैंने ये स्टंट जीत लिया है. लेकिन फिर भी मैं शो से बाहर निकलना चाहता हुं, क्योंकि मुझे पता है कि ये मेरी हेल्थ को प्रभावित कर रहा है. मैं अब आपको इस तरह से निराश नहीं करना चाहता, क्योंकि मुझे पता है इस शो में स्टंट का लेवल बिल्कुल अलग है. मुझे बहुत बुरा लग रहा है. मैं जानबूझकर ये नहीं कहा था कि मैं स्टंट को रद्द करना चाहता हूं. मुझे बाद में पता चला कि रुहानिका ने भी इसे रद्द करने की इच्छा जताई थी. अगर मैं शारीरिक रूप से 100% फिट नहीं हूं, तो मैं किसी ऐसे व्यक्ति की जगह नहीं लेना चाहता, जो पूरी तरह तैयार हो'.
चोट की वजह से लिया फैसला
गौरव ने अपने नए व्लॉग में इसकी वजह बताई. उन्होंने बताया कि शो के दौरान उनके दाहिने हाथ में चोट लग गई थी. उन्होंने शुरू में दर्द से राहत पाने के लिए कुछ दवाइयां ली थी और शूट जारी रखा था. मगर कुछ समय बाद उनका दर्द और बढ़ गया था. उन्हें डर था कि आगे चलकर किसी स्टंट में करंट का इस्तेमाल हुआ, तो उनकी चोट और ज्यादा बढ़ जाएगी.
रोहित शेट्टी से मांगी माफी
गौरव अपने फैसले को लेकर काफी भावुक नजर आए. उन्होंने पहले साथी कंटेस्टेंट्स से माफी मांगी और फिर रोहित शेट्टी के सामने भी अपनी बात रखते हुए उनसे माफी मांगी. इसके बाद गौरव ने रोहित को गले लगाया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. यह पूरा पल काफी इमोशनल रहा. हालांकि, गौरव को रोकने की काफी कोशिश की गई. रुहानिका धवन ने उनसे यह फैसला वापसे लेने के लिए भी कहा. लेकिन गौरव अपने निर्णय पर अटल रहे. उन्होंने साफ कर दिया कि वह शो में आगे नहीं बढ़ना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें : अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में पहुंचे सचिन तेंदुलकर, साड़ी में सारा ने खींचा ध्यान