न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: इस साल जिन नायकों को पद्म पुरस्कार 2026 से नवाजा जाएगा, उनकी सूची की घोषणा हो गई है. इस सूची में साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा, चिकित्सा, कला और जनकल्याण से जुड़े कई नाम शामिल हैं. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के तरफ से जारी इस सूची के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है. भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, स्वर्गीय अभिनेता धर्मेंद्र से लेकर स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन का भी इस सूची में शामिल है. सूची के जारी होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विजेताओं को बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' के माध्यम से ट्वीट करते हुए सभी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी काबिलियत, लगन और सेवा हमारे समाज को और बेहतर बनाती है.
X के माध्यम से पीएम ने दी सभी विजेताओं को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'पद्म पुरस्कार से सम्मानित सभी व्यक्तियों को राष्ट्र के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक बधाई. विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता, समर्पण और सेवा ने हमारे समाज को समृद्ध बनाया है. यह सम्मान प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता की उस भावना को दर्शाता है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है.'
पद्म विभूषण पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट
धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत), केटी थॉमस, एन राजम, पी नारायणन, वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत)
पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट
अलका याग्निक, भगत सिंह कोश्यारी, कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, ममूटी, डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु, विजय अमृतराज, पीयूष पांडे (मरणोपरांत), एसकेएम मैइलानंदन, शतावधानी आर गणेश, पूर्व सीएम शिबू सोरेन (मरणोपरांत), उदय कोटक, वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत), वेल्लापल्ली नटेसन
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya का फिर देखा Kung Fu अंदाज, हवा में कलाबाजी करते हुए गपच ली कैच
पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं को PM Modi ने दी बधाई, कहा- 'यह काबिलियत की भावना को...'
संबंधित सामग्री
Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत के हाथ आए 4 पदक, आज 2 रजत और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, पदकों की संख्या हुई 6
भारत के हाथ अब तक नहीं आया कोई स्वर्ण पदक
जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी
तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई
रांची रेल मंडल अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर चल रहा विकास कार्य, ब्लॉक की वजह से ट्रेनें का परिचालन प्रभावित
इस रूट पर जाने वाले यात्री यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेनों की स्थिति
साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश
साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी
विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम
युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार