BRICS शिखर सम्मेलन

पुतिन के प्लेट तक खाना पहुंचने से पहले होती है खास जांच, जानिए है पूरी प्रक्रिया

व्लादिमीर पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंच चुकें हैं. हर जरूरी चीजों से लेकर उनकी सुरक्षा तक का काफी ध्यान रखा जा रहा है.

By : News11 Bharat
पुतिन के प्लेट तक खाना पहुंचने से पहले होती है खास जांच, जानिए है पूरी प्रक्रिया

न्यूज़11

देश,विदेश/डेस्क: व्लादिमीर पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंच चुकें हैं. हर जरूरी चीजों से लेकर उनकी सुरक्षा तक का काफी ध्यान रखा जा रहा है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब भी किसी विदेश के दौरे के लिए कहीं जाते हैं, तो उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान रखने की तैयारी पहले ही शुरू कर दी जाती है. उनकी सुरक्षा का ध्यान सिर्फ कहीं आने-जाने और रहने तक ही सीमित नहीं रहता है. बल्कि उनके खान- पान पर भी खास ध्यान रखा जाता है.

जानकारी के अनुसार, पुतिन के खाने की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए अलग से इंतजाम किया जाता है. उनके साथ शेफ, फूड टेस्टर और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम हमेशा मौजूद रहती है. हालांकि, व्लादिमीर पुतिन के खाने पीने की सुरक्षा के बारे में सभी को नहीं बताया जाता है. इसलिए हर विदेश यात्रा में एक जैसी व्यवस्था होने का दावा करना सही नहीं होगा. बताया जाता है कि पानी और मेडिकल चीजें जैसी ज़रूरी सामान भी उनके साथ रहता है. राष्ट्रपति पुतिन हमेशा कड़ी सुरक्षा के घेरे में ही रहते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास सैकड़ों बॉडीगार्ड 24 घंटे उनकी सुरक्षा के लिए साथ रहते हैं.

कैसे बनता है पुतिन का खाना?

सोर्स को मुताबिक, पुतिन का खाना चुपके से तैयार किया जाता है. उनके पीने के पानी से लेकर हर चीजों का ध्यान से जांच किया जाता है. पुतिन जो पानी पीते हैं उसे सबसे पहले अधिकारिक टेस्टर चेक करते हैं, उसके बाद उन्हें दिया जाता है. पुतिन का खाना भी पहले अच्छे से जांच की जाती है. उनके लिए हर चीजों के लिए अधिकारिक टेस्टर रखा गया है, जो पहले खाने को अच्छे से चख्ते हैं. फिर पुतिन भोजन करते हैं.

इसके अलावा उनकी सुरक्षा चार लेयर में रहती है, पहले लेयर में पुतिन के साथ उनके निजी सुरक्षा गार्ड रहते हैं. दूसरी लेयर में ऐसे तरह के गार्ड रहते हैं जिनका ध्यान आम लोगों पर नहीं जाता है. तीसरी लेयर में जवान रहते हैं जो संदिग्ध लोगों पुतिन के पास आने से रोकते हैं. चौथी लेयर पर सुरक्षा के लिए स्नाइपर तैनात रहते हैं, इनका काम जहां पुतिन रहते हैं उसके आस-पास की ऊंची इमारतों के छतों पर गार्ड करना होता है.
 
संबंधित सामग्री

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का दौरा किया.

BRICS समिट में भी 'TROIKA' का जिक्र, जानिए भारत की धरती से कैसे बदल सकता है वैश्विक राजनीति का प्रभुत्व ? 

BRICS समिट में भी 'TROIKA' का जिक्र, जानिए भारत की धरती से कैसे बदल सकता है वैश्विक राजनीति का प्रभुत्व ? 

BRICS 2026 समिट में PM मोदी ने किया 'TROIKA' का जिक्र, विश्व की राजनीति में क्यों चर्चा में है 'RIC' संवाद ?

BRICS समिट: सर्वसम्मति से मंजूर हुई संयुक्त घोषणापत्र, सभी सदस्य देशों की बनी सहमति, INDIA की बड़ी कूटनीतिक जीत

BRICS समिट: सर्वसम्मति से मंजूर हुई संयुक्त घोषणापत्र, सभी सदस्य देशों की बनी सहमति, INDIA की बड़ी कूटनीतिक जीत

BRICS समिट में शामिल देशों के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखे गए नई दिल्ली घोषणा 2026 सर्वसम्मति से मंजूर हुई.

BRICS समिट 2026 की शुरुआत: PM मोदी ने इसे Coming of Age का पल बताया, परिपक्वता व ज़िम्मेदारी की बात पर दिया जोर

BRICS समिट 2026 की शुरुआत: PM मोदी ने इसे Coming of Age का पल बताया, परिपक्वता व ज़िम्मेदारी की बात पर दिया जोर

हमें अगले 20 सालों के लिए एक नए और बड़े एजेंडा पर काम करने की ज़रूरत: प्रधानमंत्री मोदी 

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में आज जुटेंगे दिग्गज नेता, दुनिया की नजरें दिल्ली पर; देखिए पूरा शेड्यूल 

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में आज जुटेंगे दिग्गज नेता, दुनिया की नजरें दिल्ली पर; देखिए पूरा शेड्यूल 

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग आज दोपहर विशेष विमान से दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे.