नहीं रही मशहूर गायिका-अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित, 71 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

By : Mansi Kumari
नहीं रही मशहूर गायिका-अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित, 71 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री और मशहूर गायिका सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया हैं. उन्होंने 6 नवंबर की रात 8 बजे मुंबई के नानावती अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके भाई और संगीतकार ललित पंडित ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि गायिका का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ. उनका अंतिम संस्कार आज 7 नवंबर की दोपहर को किया जाएगा. इस दुखद खबर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं.

सुलक्षणा पंडित अभिनेत्री विजेता पंडित और संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित की बहन थी. वह महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की भतीजी भी थी.

अभिनय और गायन का समृद्ध करियर
सुलक्षणा पंडित ने गायन और अभिनय दोनों क्षेत्रों में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी. उनका जन्म 1954 में एक संगीत-परिवार में हुआ था और उन्होंने महज नौ साल की उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. उन्होंने 1967 में प्लेबैक सिंगिंग शुरू की. साल 1975 में उन्हें फिल्म 'संकल्प' के गीत 'तू ही सागर है तू ही किनारा' के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. वहीं साल 1970 और 80 के दशक में उन्होंने 'उलझन', 'संकोच', 'अपनापन' और 'हेरा फेरी' जैसी कई फिल्मों में अभिनय भी किया.

निजी जीवन की अनकही कहानी
निजी जीवन में सुलक्षणा पंडित ने कभी विवाह नहीं किया. उनकी और दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार के बीच एक अनकही प्रेम कहानी रही, जिसका उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा. गौरतलब है कि सुलक्षणा पंडित ने उसी दिन दुनिया को अलविदा कहा, जिस दिन 6 नवंबर को संजीव कुमार की पुण्यतिथि होती हैं.

करियर में सफलता के बाद उन्हें बाद के जीवन में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा. सुलक्षणा पंडित के निधन से फिल्म और संगीत जगत को एक बड़ी क्षति हुई है, लेकिन उनकी मधुर आवाज हमेशा उनके चाहने वालों की यादों में जीवित रहेगी.


यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंडवासी जरा ठहरिए! 48 घंटे बाद गदर मचाएगी ठंड, 10 डिग्री पर पहुंचेगा पारा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई