80s Bollywood
एक्सक्लूसिव

पुराने बॉलीवुड के रंग में रंगी नई पीढ़ी, AI की मदद से लोग पहुंचे 80s के दौर में

सोशल मीडिया के इस दौर में लोग नई-नई चीजें आजमाते रहते हैं. इन दिनों रेट्रो AI फोटो ट्रेंड खूब चर्चा में है. इस ट्रेंड में लोग अपनी तस्वीर को AI की मदद से 80s और 90s की दौर की हीरोइनों की अंदाज में रिक

By : Amisha Pathak
पुराने बॉलीवुड के रंग में रंगी नई पीढ़ी, AI की मदद से लोग पहुंचे 80s के दौर में

न्यूज11भारत

एंटरटेंनमेंट/डेस्क: सोशल मीडिया के इस दौर में लोग नई-नई चीजें आजमाते रहते हैं. इन दिनों रेट्रो AI फोटो ट्रेंड खूब चर्चा में है. इस ट्रेंड में लोग अपनी तस्वीर को AI की मदद से 80s और 90s की दौर की हीरोइनों की अंदाज में रिक्रिएट कर रहे हैं. AI की मदद से तैयार इन तस्वीरों में लोगों का लुक, हेयरस्टाइल और पहनावा पूरी तरह विंटेज अंदाज में नजर आ रहा है. वहीं, आज की बॉलीवुड अभिनेत्री जैसे की श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, और अनन्या पांडे भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनी हैं. AI से तैयार तस्वीरों में ये अभिनेत्रियां पुराने बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह नजर आ रही हैं.

श्रद्धा कपूर का दिखा विंटेज अंदाज

श्रद्धा कपूर की AI से तैयार तस्वीरों में उन्हें साड़ी, हल्की बिंदी और पुराने दौर के हेयरस्टाइल में दिखाया गया है. उनकी तस्वीर में सॉफ्ट लाइट और विंटेज टोन उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है. उनकी यह विंटेज स्टाइल पुराने बॉलिवुडने रोमांटिक दौर को बखूबी दर्शा रहा है.

सारा अली खान ने जीता दिल

सारा अली खान भी इस वायरल विंटेज स्टाइल का हिस्सा बनी हैं. AI तस्वीरों में वह क्लासिक हेयरस्टाइल, विंग्ड आईलाइनर और पुराने जमाने के आउटफिट में नजर आ रही हैं. उनकी यह लुक को देखकर कई लोगों को उनकी मां अमृता सिंह और दादी शर्मिला टेगौर के दौर की याद आ गई.

वहीं अभिनेत्री  जाह्नवी कपूर इस AI विंटेज लुक में अपनी मां श्रीदेवी के जैसी नजर आ रही है. इस अंदाज में वह काफी सुंदर दिख रही हैं. लोगों को उनकी AI तस्वीरें बहुत पसंद आ रही है. अनन्या पांडे भी ट्रेंड में कुछ कम नजर नहीं आ रही हैं. उनका विंटेज लुक मॉर्डन स्टाइल और रेट्रो फील का मिक्स है.

 

संबंधित सामग्री

पुराने बॉलीवुड के रंग में रंगी नई पीढ़ी, AI की मदद से लोग पहुंचे 80s के दौर में

पुराने बॉलीवुड के रंग में रंगी नई पीढ़ी, AI की मदद से लोग पहुंचे 80s के दौर में

आज की बॉलीवुड अभिनेत्री जैसे की श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, और अनन्या पांडे भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनी हैं.